Who Was Alexei Navalny : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर-विरोधी एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत हो गई है। उनकी मौत एक राजनीतिक हत्या मानी जा रही है, क्योंकि अगले महीने रूस में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। हालांकि, ये तो जांच का विषय है। कुछ दिन पहले ही एलेक्सी नवलनी को यमालो-नेनेट्स क्षेत्र की जेल में शिफ्ट किया गया था। इससे पहले भी उन्हें मारने की कोशिश की गई थी। आइए जानते हैं कौन थे एलेक्सी नवलनी, जिन्होंने पुतिन सरकार के खिलाफ किया था बड़ा खुलासा।
एलेक्सी नवलनी का जन्म साल 1976 में हुआ था। उन्होंने वकालत की पढ़ाई की थी। वे एक जाने माने वकील भी थे। उनकी लोकप्रियता एक ब्लॉग से बढ़ी थी, जिसमें उन्होंने सरकार के विभागों में हुए घोटाला का खुलासा किया था। इसकी वजह से कई अधिकारियों के साथ कई मंत्रियों और नेताओं को अपना पद छोड़ना पड़ा था।
यह भी पढे़ं : Russian President Vladimir Putin ने अपने AI वर्जन से पूछे सवाल, मिले दिलचस्प जवाब
साल 2011 में पहली बार जेल गए थे नवलनी
इसके बाद एलेक्सी नवलनी लगातार सोशल मीडिया के सहारे सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे। साल 2011 में वे पहली बार गिरफ्तार हुए थे। उन पर सरकार के खिलाफ ब्लॉग लिखने और संसद के बाहर प्रदर्शन करने आरोप था। इस दौरान उन्हें 15 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। इसके बाद भी उन्होंने सरकार के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखी।
पुतिन सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़ रखे थे नवलनी
इसके एक साल के बाद 2012 में रूस में राष्ट्रपति चुनाव हुआ और व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति बन गए। एलेक्सी नवलनी लगातार पुतिन सरकार के खिलाफ माहौल बनाते रहे। इस पर सरकार ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर बैन लगा दिया था। एलेक्सी नवलनी साल 2013 में पहली बार मेयर चुनाव लड़े थे, लेकिन वे हार गए थे।
यह भी पढे़ं : Yekaterina Duntsova कौन हैं, जिन्हें रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin के सामने चुनाव लड़ने से रोक दिया गया
सरकार ने नवलनी को फंसाने की भी कोशिश की थी
रूस के किरोव शहर में एक आगजनी की घटना हुई थी, जिसमें नवलनी को फंसा दिया गया। इस मामले में उनके खिलाफ कई केस दर्ज किए गए। साथ ही जांच कमेटी ने उन्हें दोषी माना था और पांच साल की सजा सुना दी थी। पुतिन ने इस कमेटी का गठन किया था। हालांकि, बाद में हाईकोर्ट ने सबूत के अभाव में नवलनी की सजा को निलंबित कर दिया था।
अप्रैल 2017 की रैली में जख्मी हो गए थे एलेक्सी नवलनी
एलेक्सी नवलनी सोशल मीडिया और रैलियों के माध्यम से पुतिन सरकार के भ्रष्टाचार का खुलासा करते हैं। फरवरी 2017 में उनकी एक रैली पुतिन को अच्छी नहीं लगी थी। इस पर सरकार ने नवलनी समेत एक हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके दो महीने के बाद अप्रैल में नवलनी ने फिर रैली निकाली, जिस पर बड़ा हमला हुआ था। इस हमले में नवलनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
यह भी पढे़ं : Russia-Ukraine War: 718 दिन से चल रहा युद्ध खत्म होगा, राष्ट्रपति Putin ने दिए संकेत, पर रखी एक शर्त
विमान यात्रा के दौरान नवलनी को दिया गया था जहर
नवलनी साल 2020 में विमान से कहीं जा रहे थे, उस दौरान उन्हें प्लेन में जहर दिया गया था। इसे लेकर कई देशों ने आक्रोश व्यक्त किया था और आरोप लगाया था कि रूस की ओर से नवलनी को जान से मारने की कोशिश की गई थी। हालांकि, जर्मनी में इलाज से उनकी जान बच गई। जब वे जर्मनी से रूस लौटे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
15 mins agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
49 mins agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
2 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
10 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
11 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
14 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
15 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
16 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
23 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines