Overworking Causing Obesity Among Employees: 21वीं सदी के नौजवान चाहे जॉब करें या अपना बिजनेस, लगातार कई-कई घंटे काम करते हैं। ज्यादा से ज्यादा मुनाफा और आउटपुट के लालच में वे दिन भी 12 से 15 घंटे काम करते हैं। कई देशों में युवाओं से ऑफिसों में घंटों काम लिया जाता है। यूं तो ऑफिशियल वर्किंग ऑवर्स 8 से 9 घंटे के होते हैं, जिसमें बीच में ब्रेक भी होता है, लेकिन काम को बोझ तले कर्मचारियों को समय पर काम खत्म करने के लिए इससे 3 से 4 घंटे एक्स्ट्रा काम करना पड़ता है।
भारत की बड़ी-बड़ी कंपनियों और इंडस्ट्रियल एरिया में यही वर्क कल्चर है। चीन में 996 वर्क कल्चर के तहत कर्मचारियों से काम लिया जाता है, लेकिन इस वर्क कल्चर का एक नेगेटिव पॉइंट सामने आया है, जिसके बारे में जानकर सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो चीन की महिला की तरह एक बीमारी का शिकार बनेंगे। महिला ने अपना अनुभव शेयर करते हुए दुनिया को अलर्ट किया है।
यह भी पढ़ें:दुनिया को डराने वाले ‘मॉडर्न नास्त्रेदमस’ कौन? 4 भविष्यवाणियां सच हुईं, अब की 5 और Predictions
नौकरी छोड़ने के बाद दिखा सेहत में सुधार
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, गुआंग्डोंग प्रांत के 24 वर्षीय ओयांग वेनजिंग कहती हैं कि 996 वर्क कल्चर के कारण उसका वजन एक साल में 20 किलो बढ़ गया, क्योंकि वह रोज कई-कई घंटे काम करती है और उसकी शिफ्ट भी एक समय की नहीं रहती रहती है। कभी सुबह, कमी शाम को तो कभी बीच की शिफ्ट करनी पड़ती है।
बीमारी होने के चलते उसने जून में नौकरी छोड़ी, उसके बाद उसने अपनी सेहत में सुधार देखा, लेकिन अत्याधिक काम के कारण वह मोटापे का शिकार हो गई थी। उसका वजन 60 से 80 किलो हो गया था, जबकि अभी उनकी उम्र सिर्फ 24 साल है। वजन बढ़ा क्योंकि घंटों काम करने के कारण उनका खाने पीने का शेड्यूल बिगड़ गया था। वे एक्सरसाइज नहीं कर पाती थीं। कभी खाने का समय मिलता था तो कभी नहीं मिलता था।
यह भी पढ़ें:‘चमत्कारी’ बाबा हूं, मिट्टी की ईंट को सोने की ईंट बना दूंगा’; मांगीलाल ऐसे फंसाता था लोग, करोड़ों लेकर फरार
नौकरी छोड़कर 6 महीने में कम किया वजन
ओयांग वेनजिंग बताती हैं कि स्कूल के दिनों में उसका वजन 105 किलो था। इसके बाद 4 साल में उसने 45 किलोग्राम वजन कम किया। वह अब जियाहोंगशू में तेजी से वजन घटाने वाली महिला के रूप में मशहूर है और सोशल मीडिया पर उसके 41000 फॉलोअर्स हैं। उसने सब्जियां, अनाज और प्रोटीन खाकर एक महीने में 6 किलो वजन कम किया। शंघाई की 33 वर्षीय नौकरीपेशा महिला ने जियाहोंगशू पर साझा किया कि काम के दबाव के कारण और ज्यादा मिठाइयां खाने के कारण 2 महीने में उसका वजन 3 किलो बढ़ गया था।
बता दें कि चीन में प्राइवेट कंपनियों में 996 वर्क कल्चर का चलन है। सप्ताह में 6 दिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक काम वर्करों से लिया जाता है। सप्ताह में सिर्फ एक दिन की छुट्टी दी जाती है। इस कल्चर को लेकर चीन के एक डॉ. जुओ जियाओक्सिया कहते हैं कि देर से खाना, ज्यादा खाना और नींद की कमी मोटापे का कारण है। ज्यादा सब्जियां खाने, कम मांस खाने, समय पर नियमित तरीके से खाने और व्यायाम करने से वजन को बैलेंस रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें:Video: Elon Musk ने रचा इतिहास! अंतरिक्ष में कराई अनोखी Spacewalk, जानिए कैसे?
संबंधित खबरें
LIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
11 mins agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
20 mins agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
10 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
18 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
20 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
21 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
23 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
23 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines