'चमत्कारी' बाबा हूं, मिट्टी की ईंट को सोने की ईंट बना दूंगा'; मांगीलाल ऐसे फंसाता था लोग, करोड़ों लेकर फरार

Fraud Baba Mangilal Story: राजस्थान के फ्रॉड बाबा मांगीलाल मेघवाल की कहानी सामने आई है। उसके साथियों ने ही चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस ने ठगी की शिकायतें मिलने के बाद गिरोह के 4 लोगों को दबोचा और उनके सरगना के बारे में पता लगाया।

Rajasthan Kota Fraud Baba Mangilal

बाबा मांगीलाल ने बड़े-बड़े दावे करके लोगों को जाल में फंसाया था।

Rajasthan Kota Fraud Baba Inside Story: राजस्थान की कोटा पुलिस आजकल एक ढोंगी बाबा मांगीलाल मेघवाल की तलाश में दर-दर भटक रही है। इस बाबा पर झूठे दावे और झाड़ फूंक करके लोगों को ठगने का आरोप है। बाबा करोड़ों रुपये लेकर फरार है और उसके खिलाफ अब तक 10 से ज्यादा लोग SP ऑफिस पहुंच कर शिकायत दे चुके हैं। वहीं चर्चा है कि बाबा के जाल में पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी फंसे हुए हैं, लेकिन उनमें से अभी तक कोई सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

कोटा ग्रामीण की इटावा थाना पुलिस बाबा के 4 साथियों को गिरफ्तार करके पूछताछ कर चुकी है, लेकिन 5 दिन से बाबा का कोई सुराग नहीं लगा है। आरोप है कि वह खुद को चमत्कारी बाबा बताता था और लोगों को कहता था कि उसके बाद जादुई मंत्र है, जिससे वह मिट्टी की ईंट को सोने की ईंट में बदल देगा। 9 दिन में यह चमत्कार हो जाएगा। ऐसे दावे करके उसने लोगों को अपने जाल में फंसाया और पैसे लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन

2 सितंबर को दर्ज कराई थी पहली शिकायत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इटावा (कोटा) निवासी सिकंदर नायक बाबा की ठगी का शिकार हुए। उन्होंने 2 सितंबर को 10 लाख के फ्रॉड का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 8 सितंबर को बाबा के साथियों तुलसीराम सुमन, नरेंद्र सिंह, सुरेश मीणा, राजेंद्र एरवाल को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में इन्होंने अपने गिरोह के सरगना बाबा मांगीलाल के बारे में बताया। साथ ही बताया कि यह बाबा वही है, जिसका चमत्कारी दरबार कोआ के DCM इलाके में साल 2023 में काफी मशहूर था।

विज्ञापन

पूछताछ में खुलासा हुआ कि बाबा मांगीलाल एक दरबार लगाता था और इसमें मंत्र फूंककर मिट्टी की ईंटें बांटता था। वह दावा करता था कि 9 दिन बाद यह ईंट सोने की ईंट बन जाएगी। इस लालच में लोग उसके दरबार में आते थे और 500 रुपये देकर ईंट ले जाते थे। इतना ही नहीं, लोग हजारों-लाखों रुपये का चढ़ावा देते थे। वह चावल में डुबोकर पैसे डबल करने का लालच भी देता था। बाबा की पोल खुलने लगी तो साल 2023 में वह फरार हो गया और अब एक साल बाद वह फिर से एक्टिव हो गया।

विज्ञापन

कोटा के मशहूर बिजनेसमैन भी जाल में फंसे

इटावा (कोटा) DSP शिवम जोशी के अनुसार, आरोपी बाबा मांगीलाल मेघवाल उर्फ बाबा राजस्थान के ही गांव कैथून का निवासी है। उसके साथियों ने पुलिस को बताया कि बाबा एक वीडियो दिखाकर मिट्टी की ईंट को सोने की ईंट में बदलने का प्रोसेस दिखाकर इम्प्रेस करता था। अपने इरादे पूरे करने के लिए उसने एक कमरा किराये पर ले रखा था और इसी में एक मंदिर बना रखा था। DCM की इंद्रा कॉलोनी निवासी बिजनेसमैन नवल किशोर नागर भी उसकी ठगी का शिकार हुए हैं।

बाबा ने नवल किशोर का कमरा ही किराये पर ले रखा था। वह जनवरी 2023 में बाबा से मिला था, जिसके बारे में उसे लोगों से पता चला। बीमार पत्नी का इलाज कराने के चक्कर में वह बाबा के जाल में फंस गया। इटावा के किसान गोविंद कुशवाहा भी बाबा के जाल में फंसे थे। कोटा ग्रामीण SP करण शर्मा कहते हैं कि बाबा के जाल में फंसे लोगों ने अप्रैल 2023 में भी ग्रामीण SP कावेंद्र सागर को उसके खिलाफ शिकायत दी थी। कैथून थाना पुलिस भी जांच में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ