---विज्ञापन---

Video: Elon Musk ने रचा इतिहास! अंतरिक्ष में कराई अनोखी Spacewalk, जानिए कैसे?

First Private Spacewalk: एलन मस्क ने अपनी कंपनी के जरिए 4 लोगों को अनोखी स्पेसवॉक कराकर अनोखा इतिहास रच दिया है। उनकी कंपनी ने कैप्सूल जैसे दिखने वाले स्पेसक्राफ्ट में 4 लोगों को भेजा और एक स्पेशल सूट के जरिए स्पेसवॉक कराई।

---खबर नीचे जारी है---

Elon Musk Company Spacex Achievement: X के फाउंडर और टेस्ला-स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने बड़ा इतिहास रचा है। जी हां, स्पेसएक्स कंपनी ने Polaris Dawn मिशन के तहत धरती से 737 किलोमीटर की हाइट पर अनोखी स्पेसवॉक कराई है। 4 मेंबर्स इस मिशन पर गए थे और उन्होंने दुनिया का पहली प्राइवेट स्पेसवॉक की। मिशन के तहत, स्पेसएक्स के कैप्सूल शेप जैसे स्पेशल अंतरिक्ष यान से निकलकर अंतरिक्ष की दुनिया में कदम रखा। 41 साल के बिजनेमसैन जेरेड इसाकमैन ने सबसे पहले स्पेसवॉक की।

इसाकमैन के बाद स्पेसएक्स की इंजीनियर सारा गिलिस बाहर गईं और दोनों करीब 20 मिनट यान से बाहर रहे। चारों यात्रियों ने करीब 2 घंटे स्पेस में बिताए। एक मेंबर ने 30 मिनट वॉक की। NASA ने इस उपलब्धि के लिए एलन मस्क को बधाई दी है। वहीं मस्क का अगला टारगेट चांद और मंगल पर भी जाने का है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्पेसवॉक कैसे संभव हुई? अंतरिक्ष यात्रियों ने जो स्पेस सूट पहना था, वह कैसा था? आइए ये स्पेशल रिपोर्ट देखते हैं और उस स्पेशल सूट के बारे में जानते हैं, जिसके कारण अनोखी स्पेसवॉक संभव हुई‌?

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Sep 13, 2024 02:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola