Airlines ने लड़कियों को नौकरी देने के लिए रखी ऐसी अजीबोगरीब शर्त, जानकर कहेंगे- इससे अच्छा घर बैठो

American Airlines Job Terms: एक कंपनी ने लड़कियों को नौकरी देने के लिए ऐसी अजीबोगरीब शर्त रखी कि पूरी दुनिया चौंक गई। वहीं मामला कोर्ट तक पहुंच गया है।

Flight Attendant

Flight Attendant

American Airlines Unique Term For Job To Girls: कंपनियां नौकरी देने के लिए अनुभव और काम करने की दक्षता देखते हैं। अपनी सहूलियत के अनुसार, कंपनियां जॉब देने के लिए शर्तें भी रखती हैं, लेकिन एक कंपनी ने लड़कियों को नौकरी देने के लिए ऐसी अजीबोगरीब शर्त रखी कि पूरी दुनिया चौंक गई। लोगों का कहना है कि ऐसी नौकरी करने से अच्छा है कि लड़कियां घर बैठ जाएं। वहीं मामला कोर्ट भी पहुंच गया है। 2 लड़कियों ने कंपनी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की, जिस पर सुनवाई होनी है। मामले में अभी तक कंपनी की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Flight छूटी तो महिला खड़ी हो गई प्लेन के सामने, मौके पर पायलट ने देख लिया वरना हो जाता हादसा: Video

अनुभव और दक्षता को दरकिनार कर रही कंपनी

लॉस एंज‍िल्‍स टाइम्‍स और न्यूयॉक पोस्ट के अनुसार, बात हो रही है, अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस की, जिस पर लड़कियों को नौकरी देने में भेदभाव करने का आरोप लगा है। दरअसल, कंपनी का कहना है कि एयरलाइंस में उन्हीं लड़कियों को नौकरी दी जाएगी, जिनकी आंखें नीली होंगी। जो पतली और जवान होंगी। कंपनी की पहली पसंद नीली आंखों वाली लड़कियां होंगी। ऐसी शर्त रखकर कंपनी काम करने के अनुभव और काम करने की दक्षता को दरकिनार कर रही है। प्रोफेशनल और कॉलेज स्पोर्ट्स टीमों को सर्विस देने वाली कंपनी चार्टर फ्लाइट्स में अटेंडेंट की नौकरी के लिए यह शर्त रखी गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बिट्रेन में मिली 63 साल पुरानी जंग ली मर्सिडीज, करीब 2 करोड़ रुपए में हो सकती है नीलामी

कंपनी ने 2 अटेंडेंट को नौकरी से निकाल दिया

न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट के अनुसार, एयरलाइंस की 2 फ्लाइट अटेंडेंट ने मुद्दा उठाया। उन्होंने गत 25 अक्टूबर को कोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने याचिका में बताया कि उन्‍हें लॉस एंजिल्स डोजर्स बेसबॉल टीम के लिए चार्टर फ्लाइट्स पर काम करने की अनुमति नहीं दी गई। कंपनी ने तर्क दिया कि खिलाड़ी ऐसी अटेंडेंट पसंद करते हैं, जो जवान, पतली, गोरी और नीली आंखों वाली हों। 50 साल की डोन टोड और 44 साल की डार्बी क्यूजादा ने आरोप लगाया है। दोनों ने कहा कि उन्होंने कंपनी को 15 साल दिए, लेकिन उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसलिए उन्होंने लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट में याचिका दायर की है, क्योंकि कंपनी अपने कर्मियों के साथ नस्ल, जन्म, स्थान, धर्म और उम्र के आधार भेदभाव करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ