Flight छूटी तो महिला खड़ी हो गई प्लेन के सामने, मौके पर पायलट ने देख लिया वरना हो जाता हादसा: Video

Woman Running on runway to catch Flight: सोशल मीडिया पर एक वीडियो समाने आया है। जिसमें एक महिला प्लाइट छूट जाने के बाद उसे पकड़ने के लिए रनवे पर ही प्लेन के सामने खड़ी हो जाती है। हालांकि, पायलट सही समय पर उसे देख लेता है नहीं तो हादसा हो जाता।

Flight छूटी तो महिला खड़ी हो गई प्लेन के सामने, मौके पर पायलट ने देख लिया वरना हो जाता हादसा: Video
विज्ञापन

Woman Running on runway to catch Flight: इस दुनिया में लापरवाह लोगों की कमी नहीं है, सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते हैं। जहां पर लोग अपनी जान जोखिम में डालकर कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। इसी जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला कथित पर फ्लाइट लेट होने पर रनवे पर ही पहुंच जाती है। इतना ही नहीं प्लेन के सामने खड़े होकर पायलट को प्लेन रोकने के लिए हाथ हिलाती भी है। हालांकि, सही समय पर पायलट ने महिला को देख लिया था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी महिला की इस हरकत के लिए फटकार लगा रहे हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार किया महिला को

दरअसल, महिला यात्री फ्लाइट लेट होने के बाद उसे पकड़ने की कोशिश में कैनबरा हवाई अड्डे के रनवे पर दौड़ने लगती है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला कथित तौर पर एडिलेड के लिए टेकऑफ करने वाली क्वांटासलिंक उड़ान की ओर भागने से पहले हवाई अड्डे की सुरक्षा को पार करने में कामयाब रही। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि महिला को एयरपोर्ट के रनवे पर जाने के चलते उसे ऑस्ट्रेलियाई  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, बिना अनुमति के सुरक्षा जोन में प्रवेश करने और भांग रखने का आरोप लगाया गया।

Advertisment


10 मिनट लेट हुई प्लाइट

घटना के चश्मदीद साइमन हेल्स ने इस घटना को बहुत ही अजीब बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक महिला जिसकी उड़ान छूट गई थी। उसने प्लाइट को पकड़ने के लिए दरवाजे पर मौजूद कर्मचारियों को धक्का दिया और नीचे रनवे पर भागी और प्लेन के पास जाने के लिए दौड़ लगाने लगी। उन्होंने आगे कहा कि महिला एकदम प्लेन के सामने खड़ी गई थी। सौभाग्य से पायलट को चेतावनी दी गई या उसने उसे देख लिया और इंजन को बंद कर दिया। महिला की इस हरकत के चलते सभी उड़ानों में 10 मिनट की देरी हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ