एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 156 यात्रियों को लेकर फुकेट से आ रही थी दिल्ली

Air India Flight Emergency Landing: एयर इंडिया की एक फ्लाइट की आज इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही थी कि अचानक विमान में बम होने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराकर लोगों को रेस्क्यू किया गया।

Air India | Ahemdabad Plane Crash | Emergency Landing

एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराकर यात्रियों को रेस्क्यू किया गया है।

थाईलैंड के फुकेट से भारत की राजधानी नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। इंमरजेंसी लैंडिंग कराते हुए फ्लाइट नंबर AI 379 को सुरक्षित एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया और यात्रियों को इमरजेंसी गेट से सुरक्षित विमान से उतारा गया। फ्लाइट में कुल 156 यात्री सवार थे।

विज्ञापन

विमान में बम होने की धमकी विमान के टॉयलेट में मिले एक पेपर पर लिखे संदेश के जरिए दी गई थी। फ्लाइट शुक्रवार सुबह 9:30 बजे फुकेट के एयरपोर्ट से भारत की राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुई था, लेकिन अंडमान सागर के ऊपर एक बड़ा चक्कर लगाकर वापस फुकेट द्वीप पर लैंड कर गई। इमरजेंसी लैंडिंग कराकर विमान का कोना-कोना खंगाला गया।

विज्ञापन

एयर इंडिया की एक फ्लाइट हो चुकी क्रैश

बता दें कि एयर इंडिया की एक फ्लाइट भारत में क्रैश हो चुकी है। बीते दिन गुजरात के अहमदाबाद में लंदन जा रही फ्लाइट क्रैश हो गई है। सरदार वल्लभ पटेल इंटरनेशन एयरपोर्ट से टेकऑफ करते हुए ही विमान मेडिकल स्टूडेंट्स के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गई। जमीन पर गिरते ही विमान के टुकड़े हो गए और उसमें भयंकर आग लग गई।

विज्ञापन

हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई। एक यात्री जमीन पर गिरते हुए विमान में आग लगने से पहले कूद गया था, जिस वजह से उसकी जान बच गई। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मारे गए हैं। 12 क्रू मेंबर्स की जान गई है। 5 मेडिकल स्टूडेंट्स की भी मौत हुई है। वहीं 19 स्थानीय लोगों ने भी अपनी जान गंवाई है।

विज्ञापन

एयर इंडिया ने डायवर्ट की 16 फ्लाइट्स

बता दें कि इजरायल और ईरान में तनाव के चलते अपने एयर स्पेस बंद कर दिए हैं। इस वजह से एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट्स का रूट प्रभावित हुआ। हालातों को देखते हुए एयर इंडिया को अपनी 16 फ्लाइट्स का शेड्यूल बदलना पड़ा। कुछ फ्लाइट्स डायवर्ट करनी पड़ी। कुछ फ्लाइट्स को वापस भेजना पड़ा, जैसे लंदन के लिए टेकऑफ हुई फ्लाइट मुंबई वापस लौट आई। एयर इंडिया ने एक पोस्ट करके अपने यात्रियों को फ्लाइट्स का स्टेट्स चेक करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ