---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

बेटी से मिलने जा रही मां का आखिरी वीडियो, अहमदाबाद में प्लेन क्रैश से पहले विमान के अंदर किया था शूट

Ahmedabad Plane Crash Last Video: अहमदाबाद में प्लेन क्रैश से पहले विमान के अंदर बनाया गया एक और वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक बुजुर्ग महिला ने बनाया था और अपनी भांजी को भेजा था। महिला अपनी बेटी से मिलने लंंदन जा रही थी, लेकिन प्लेन क्रैश में उसकी जान चली गई।

---खबर नीचे जारी है---

Ahmedabad Plane Crash Last Video: गुजरात के अहमदाबाद में क्रैश हुई एअर इंडिया की फ्लाइट से कई वीडियो सामने आ रहे हैं। पहले एक शख्स का विमान के अंदर बनाया वीडियो वायरल हुआ, जिसने दिल्ली से अहमदाबाद तक सफर करते हुए वीडियो शूट किया था। अब एक वीडियो उस मां का आ रहा है, जो अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रही थी, लेकिन हादसे में उसकी जान चली गई। यह वीडियो तरलिका पटेल नामक बुजुर्ग महिला ने फ्लाइट टेकऑफ होने से पहले विमान के अंदर शूट किया था।

तरलिका ने विमान के अंदर का पूरा हाल वीडियो में दिखाया था। तरलिका वडोदरा की रहने वाली थीं। उनकी भांजी बेला पटेल ने तरलिका पटेल द्वारा भेजा गया वीडियो मीडिया को दिखाया और बताया कि तरलिका उनकी मौसी थीं और वे लंदन में रहने वाली अपनी बेटी से मिलने के लिए जा रही थीं कि वे विमान हादसे का शिकार हो गईं। उन्होंने प्लेन में बैठते ही अंदर से यह वीडियो शूट करके भेजा था, जो उनका आखिरी मैसेज था।

---खबर नीचे जारी है---

 

खामियां बताते हुए शख्स ने बनाया था वीडियो

बता दें कि आकाश वत्स नामक शख्स ने अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान के अंदर की खामियां बताते हुए वीडियो बनाया था, जो हादसा होने के बाद आकाश ने अपने X हैंडल पर शेयर किया था। आकाश ने अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान में दिल्ली से अहमदाबाद तक का सफर किया था। इस दौरान वीडिया बनाकर उसने एअर इंडिया की लापरवाहियां उजागर की थीं। आकाश ने बताया कि एयर इंडिया के बोइंग प्लेन का एसी नहीं चल रहा था। टच स्क्रीन बटन और क्रू मेंबर्स को बुलाने के लिए दबाए जाने वाले बटन खराब थे। लोग गर्मी से परेशान हो रहे थे और मैगजीन से हवा कर रहे थे। एअर इंडिया को शिकायत करने के लिए आकाश ने वीडियो बनाया था।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:अहमदाबाद में Plane Crash से पहले विमान के अंदर का वीडियो वायरल, यात्री ने दिखाई थी गड़बड़ियां

हादसे में मारे गए 265 लोग

बता दें कि बीते दिन अहमदाबाद में क्रैश हुई एयर इंडिया की फ्लाइट लंदन जा रही थी। एयरपोर्ट से टेकऑफ होते ही विमान हॉस्टल की बिल्डिंग से टकराकर गिर गया और उसमें आग लग गई थी। हादसे में विमान में सवार 241 लोग मारे गए थे, जिनमें 12 क्रू मेंबर्स भी शामिल थे। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी जान गंवाई। मेडिकल के 5 स्टूडेंट्स समेत 24 स्थानीय नागरिकों की भी हादसे में मौत हुई है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 13, 2025 10:43 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola