अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हो गया है। रविवार को उनके ऑफिस से एक बयान जारी करके बाइडेन को कैंसर होने की जानकारी देश को दी गई। बयान में कहा गया है कि बाइडेन डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनके परिजन इलाज के विकल्प तलाश रहे हैं। जल्दी ही उनका हेल्थ अपडेट जारी किया जाएगा। 2 साल पहले भी उन्होंने स्किन कैंसर का इलाज कराया था। वहीं जो बाइडेन को कैंसर होने की खबर लगते ही वर्तमान राष्ट्र्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि जो बाइडेन को कैंसर होने की बात सुन दुख हुआ। मैं और मेरी पत्नी मेलानिया उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
क्या लिखा है लौरा लूमर की पोस्ट में?
वहीं जो बाइडेन को कैंसर होने की खबरों के बीच उनकी एक सहयोगी लौरा लूमर की X पोस्ट सामने आई है, जिसमें वे कह रही है कि जो बाइडेन अगले 2 महीने में मर सकते हैं। पोस्ट में लिखा है कि टर्मिनल को जीने के लिए 6 महीने से एक साल का समय बचा है। मुझे संदेह है कि बाइडेन का इलाज अब काम नहीं कर रहा है।
यही वजह है कि परिवार अब स्वीकार कर रहा है कि वह लाइलाज बीमारी से पीड़ित हैं। वह अगले 2 महीनों में मर सकता है। यह डेमोक्रेट्स को शर्मिंदा करने की एक PR रणनीति है, जो बाइडेन के स्वास्थ्य संकट को छिपाने के बारे में एक किताब लेकर आ रहे हैं। बिडेन अगले 2 महीनों में मर सकते हैं। बाइडेन की सहयोगी लौरा लूमर ने अपनी एक साल पुरानी पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए लिखा कि बाइडेन 2 महीने में मर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:अग्निकांड में जान गंवाने वाले 17 लोगों की लिस्ट आई सामने, मृतकों में 8 बच्चे भी शामिल
हड्डियों तक फैल चुकी है बीमारी
जानी बयान के अनुसार, मूत्र नली में संक्रमण होने के बाद 82 वर्षीय बाइडेन तबीयत बिगड़ गई तो मेडिकल टेस्ट में प्रोस्टेट में गांठ मिली, जिससे कैंसर होने की पुष्टि हुई। उन्हें ग्रेड-5 लेवल का कैंसर हुआ है, जो हड्डियों तक फैल गया है। डॉक्टरों का कहना है कि बाइडेन को जो कैंसर हुआ है, वह आक्रामक स्तर का है, लेकिन कैंसर की यह स्टेज हार्मोन को प्रति संवेदनशील है, इसलिए बीमारी का इलाज संभव है। साल 2023 में जो बाइडेन को स्किन कैंसर डिटेक्ट हुआ था। मेडिकल टेस्ट में बाइडेन की छाती पर बेसल सेल कार्सिनोमा मिला था, जो स्किन कैंसर था। फरवरी 2023 में एक सर्जरी करके उस घाव को ठीक कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें:297 फीट लंबा नेवी शिप ब्रिज से टकराया, 277 लोग थे सवार, न्यूयॉर्क में हुआ हादसा
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
1 hr agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
2 hrs agoLIVE: पीलीभीत में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, पैसों के लेनदेन का था विवाद
3 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
10 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
13 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
17 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
18 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
20 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
22 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines