---विज्ञापन---

देश angle-right

अग्निकांड में जान गंवाने वाले 17 लोगों की लिस्ट आई सामने, मृतकों में 8 बच्चे भी शामिल

Hyderabad Fire Tragedy: हैदराबाद के गुलजार हाउस में हुए अग्निकांड में 17 लोगों ने जान गंवाई। सभी मृतकों के नाम और उम्र की पहचान हो गई है। पुलिस की ओर से मृतकों की सूची भी जारी कर दी गई है।

---विज्ञापन---

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में चारमीनार के पास गुलजार हाउस में आज सुबह हुए अग्निकांड में जान गंवाने वाले 17 लोगों की शिनाख्त हो गई है। 3 मंजिला इमारत में हुए हादसे के सभी 17 मृतकों के नाम, उम्र और जेंडर की सूची पुलिस विभाग ने जारी कर दी है। हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शोक जताया। प्रधानमंत्री ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया है।

हादसास्थल पर केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और AIMIM विधायक मुमताज अहमद खान पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने घायलों से मुलाकात करके मदद करने का आश्वासन दिया था। मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक भी जताया था। मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसा होने के सही कारणों की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन हादसा होने की वजह एसी का कंप्रेसर फटना बताई जा रही है।

---विज्ञापन---

हादसे में मारे गए लोगों की सूची…

Gulzar House Fire | Hyderabad Tragedy | Telangana

Hyderabad Fire Tragedy Victims List

---विज्ञापन---

हादसे पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी हादसास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में शॉर्ट सर्किट की वजह से हुए हादसे में कुछ लोगों की मौत हो गई है और कुछ घायल हैं।

यह घटना सुबह 6 बजे के आसपास हुई। ऐसी घटनाएं बहुत दुखद होती हैं। यहां के लोगों ने बताया कि दमकल विभाग के पास पूरे उपकरण नहीं थे। मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से बात करूंगा और इस घटना में जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उनके परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की कोशिश करूंगा।

---विज्ञापन---

 

मुख्यमंत्री ने दिया मदद का आश्वासन

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों से फोन पर बात की और हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। मंत्री पोनम प्रभाकर ने भी हादसास्थल का दौरा किया और बताया कि आग सुबह 6:16 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया।

---विज्ञापन---

हादसे में 4 परिवारों के 17 सदस्य आग की चपेट में आ गए, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं, जो गर्मी की छुट्टियों में घर आए हुए थे। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा किसी साजिश का नतीजा नहीं, बल्कि एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है। राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों के लिए पुनर्वास और राहत के सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोग…

---विज्ञापन---
  1. प्रहलाद- उम्र 70 साल
  2. मुन्नी- उम्र 70 साल
  3. राजेंद्र मोदी- उम्र 65 साल
  4. सुमित्रा- उम्र 60 साल
  5. समय- उम्र 7 साल
  6. अभिषेक- उम्र 31 साल
  7. शीतल- उम्र 35 साल
  8. प्रियांश- उम्र 4 साल
  9. इराज- उम्र 2 साल
  10. आरुषि- उम्र 3 साल
  11. रिषभ- उम्र 4 साल
  12. प्रथम- उम्र डेढ़ साल
  13. अनुयन- उम्र 3 साल
  14. वर्षा- उम्र 35 साल
  15. पंकज- उम्र 36 साल
  16. रजनी- उम्र 32 साल
  17. इद्दू- उम्र 4 साल

First published on: May 18, 2025 12:50 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola