नई दिल्ली: चीन के बाद कोरोना का प्रकोप जापान में देखा जा रहा है। नए वैरिएंट ने दुनिया के कई देशों में तबाही मचाई है। जापान, अमेरिका और ब्राजील में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़े हैं। WHO की COVID-19 रिस्पांस टीम के महामारी एक्सपर्ट ने दावा किया है कि दुनिया भर में हर सप्ताह आठ हजार से 10 हजार लोगों की कोरोना से मौत हो रही है।
जो रिपोर्ट सामने आ रहे हैं। उसमें कहा जा रहा है कि चीन के बाद जापान में कोरोन के केस सबसे ज्यादा आ रहे हैं। वर्ल्डमीटर के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 73 हजार नए केस आए हैं। वहीं 315 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो 25 अगस्त के बाद यह पहली बार है कि एक दिन में इतना ज्यादा मामले आये हैं।
और पढ़िए-South Africa Explosion: जोहान्सबर्ग में टैंकर विस्फोट में 8 लोगों की मौत, कई घायल; इमारतों को नुकसान
अलर्ट पर भारत सरकार
ओमिक्रोन के नए वैरिएंट BF.7 ने जापान को अपनी चपेट में लिया है। ये वैरिएंट काफी खतरनाक बताया जा रहा है। भारत सरकार इसपर नजर बनाए हुए है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को राज्यों को छह-सूत्रीय कोविड परामर्श जारी किया है। केंद्र ने भविष्य में आने वाली किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए राज्यों को कोविड गाइडलाइंस जारी की।
पांच देश से आने वाले यात्रियों का होगा टेस्ट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कहा है कि अगर इन देशों के किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं या टेस्ट पॉजिटिव पाया जाता है तो उन्हें तुरंत क्वारंटीन कर दिया जाएगा। चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी देने के लिए कोविड-19 एयर सुविधा फॉर्म भरना अनिवार्य किया गया है।
देश में कोरोना के 3,397 केस एक्टिव है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। रिकवरी रेट फिलहाल 98.8 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 183 लोग ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,41,42,791 हो गई है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
25 mins agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
1 hr agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
4 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
7 hrs agoLIVE: CM योगी ने अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की
10 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
13 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
22 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines