Taliban New Restrictions on Women: अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार ने महिलाओं पर और ज्यादा पाबंदी लगा दी हैं। नया कानून पारित करके महिलाओं के लिए एक और तुगलकी फरमान जारी किया है, जिसके तहत महिलाओं पर 3 प्रकार के प्रतिबंध लगाए गए हैं। 100 से ज्यादा पेजों का एक आदेशपत्र सरकार की ओर से जारी किया गया है, जिसमें किए गए प्रावधान महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना देंगे। वहीं आदेशपत्र में नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश भी शामिल है। उल्लंघन करने वाली महिलाओं को गलती की सख्त सजा भुगतनी होगी।
यह भी पढ़ें:क्या PM मोदी पाकिस्तान जाएंगे? जानें शहबाज शरीफ ने क्यों भेजा न्योता
महिलाओं पर लगाई गई ये पाबंदिया
टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान सरकार की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि महिलाएं अपना पूरा शरीर कवर करेंगी। इस समय उन्हें अपना बदन पूरी तरह ढकना होगा। चेहरा तक कवर करके रखना होगा। इसके लिए महिलाएं हिजाब नहीं पहनेंगी, क्योंकि हिजार सिर-बाल और गर्दन को कवर करता है, बाकी शरीर नहीं। अगर कहीं से कुछ भी दिखा तो सजा भुगतनी होगी। महिलाओं के अजनबी पुरुषों को देखने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। उन्हें कहा गया है कि वे अपने पति या रिश्तेदार के अलावा अजनबी आदमी की मौजूदगी में ऊंची आवाज में नहीं बोलेंगी। उनकी आवाज घर के बाहर तक सुनाई नहीं देनी चाहिए। उनकी पढ़ाई और गाने गुनगुनाने पर भी बैन रहेगा।
यह भी पढ़ें:टेलीग्राम CEO गिरफ्तार क्यों किए गए? 15.5 बिलियन डॉलर प्रॉपर्टी, ऐप के 900 मिलियन यूजर्स
महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनिवार्य बताया
पूर्व सिविल सेवक ज़ैनब ने राजधानी काबुल से द टेलीग्राफ को बताया कि साल 2021 में महिलाओं के खिलाफ यह कानून पारित हुआ था, लेकिन इसे अब संशोधित करके लागू किया गया है। सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा नए संशोधित कानून को मंजूर कर चुके हैं। तालिबान सरकार के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मौलवी अब्दुल गफर फारूक ने इसे महिलाओं की सुरक्षा के लिए, सदाचार को बढ़ावा देने और महिलाओं के प्रति अपराधों को खत्म करने के लिए उठाया गया कदम बताया है।
यह भी पढ़ें:मदरसे में बच्चियों के प्राइवेट पार्ट छूता था मौलवी, करतूत हुई उजागर तो 5 से रेप का खुलासा
नियमों के उल्लंघन की सजा भी तय हुई
टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान सरकार ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अगर किसी महिला ने नए नियमों का उल्लंघन किया तो उसे कड़ी सजा मिलेगी। उस महिला की प्रॉपर्टी जब्त की जा सकती है। चाहे वह नियम उल्लंघन के समय मायके में हो या ससुराल में हो। कुंवारी हो या शादीशुदा हो, प्रॉपर्टी जब्त होगी। इतना ही नहीं, आदेश उल्लंघन करने वाली महिला को 3 दिन के लिए पुलिस हिरासत में रहना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:संभोग के दौरान कंडोम बदलना क्यों जरूरी? रिसर्च में सामने आया सबसे बड़ा खतरा
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
2 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
5 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
9 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
10 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
12 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
13 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
16 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
16 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
17 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines