क्या PM मोदी पाकिस्तान जाएंगे? जानें शहबाज शरीफ ने क्यों भेजा न्योता

PM Modi And Pakistan Invitation : पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजा है। अक्टूबर महीने में होने वाली 2 दिवसीय बैठक में चीन भी शामिल हो सकता है। इसी बैठक के लिए उन्हें भी बुलाया गया है। आइए जानते हैं कि निमंत्रण को लेकर PMO का क्या रिएक्शन है?

PM Modi, Shehbaz Sharif

पीएम मोदी और शहबाज शरीफ।

Pakistan Invited PM Modi: पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजा है। उन्होंने पाकिस्तान बुलाया गया है, क्योंकि पाकिस्तान में शासनाध्यक्ष परिषद (CHG) की बैठक होने जा रही है। 15 और 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में यह बैठक होगी और चीन में इसमें शामिल होगा, क्योंकि इसमें शामिल होने के लिए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के नेताओं को भी बुलाया गया है।

हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने अभी निमंत्रण स्वीकार नहीं किया है और अगर वे इसे स्वीकार करते हैं तो उम्मीद नहीं कि वे इसमें हिस्सा लेने जाएंगे। अब देखना यह है कि क्या प्रधानमंत्री इस मीटिंग के लिए किसी भारतीय प्रतिनिधि को भारत भेजेंगे या पाकिस्तान में मीटिंग के आयोजन का बॉयकॉट होगा। क्योंकि पाकिस्तान के साथ भारत के संबंध पूरी दुनिया जानती है, फिर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय प्रतिनिधि पाकिस्तान जा सकता है।

जम्मू में आतंकी हमलों से और तल्ख हुए रिश्ते

बता दें कि CHG के मेजबानी करने का मौका सभी देशों को मिलता है। इस बार यह मौका पाकिस्तान को मिला है। इस बैठक में दुनियाभर के देशों के प्रमुख या उनके प्रतिनिधि हिस्सा लेते हैं और मिलकर कुछ फैसले लेते हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेते रहे हैं। इस बार यह सम्मेलन कजाकिस्तान में हुआ था, जिसमें उन्होंने हिस्सा नहीं लिया था।

उन्होंने इस सम्मेलन में जाने से साफ इनकार कर दिया था, लेकिन भारत की ओर से इस सम्मेलन में विदेश मंत्री जयशंकर गए थे। ऐसे में पाकिस्तान में होने वाली CHG बैठक में भी विदेश मंत्री जयशंकर को ही भेजा जा सकता है, लेकिन वे पाकिस्तान न जाकर वर्चुअली इस बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। क्योंकि पिछले कुछ समय से जम्मू कश्मीर में हो रहे आतंकी हमलों के कारण भारत पाकिस्तान के रिश्ते पहले से ज्यादा तल्ख हुए हैं।

बिलावल भुट्टो जरदारी आए थे भारत

बता दें कि भारत की ओर से पाकिस्तान का दौरा पिछली बार विदेश मंत्री रहीं स्वर्गीय सुषमा स्वराज ने किया था। वे 9 साल पहले वर्ष 2015 में पाकिस्तान गई थीं। बता दें कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही रूस-चीन के नेतृत्व वाले SCO समूह के मेंबर हैं। SCO एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां भारत और पाकिस्तान मिलकर काम करते रहे हैं।

हालांकि 2015 में सुषमा स्वराज के पाकिस्तान दौरे और वहां हुई बातचीत के बाद हुए आतंकी हमलों से दोनों देशों की दुश्मनी बढ़ी है, बावजूद इसके पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी पिछले साल SCO विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने भारत आए थे, लेकिन भारत की ओर से ऐसा होगा, इसकी उम्मीद न के बराबर ही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ