मदरसे में बच्चियों के प्राइवेट पार्ट छूता था मौलवी, करतूत हुई उजागर तो 5 से रेप का खुलासा

Girl Child Rape: मदरसे में बच्चियों से रेप का मामला सामने आया है। आरोप एक मौलवी पर लगे हैं, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एक पीड़िता ने लिखित शिकायत दी और उसकी करतूतों का खुलासा किया।

Uttarakhand Madrasa Girls Rape

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया है।

Uttarakhand Madrasa Girls Rape: कोलकाता, बदलापुर, मुंबई, कोल्हापुर, तमिलनाडु के बाद रुद्रपुर में 5 बच्चियों से रेप हुआ है। मदरसे में पढ़ाने वाले एक मौलवी की शर्मनाक करतूत का खुलासा हुआ है, जो बच्चियों को जिन्न की कहानियां सुनाकर डराता था और डरी सहमी बच्चियों के साथ गलत हरकतें करता था। उनसे रेप करता था। उन्हें अश्लील वीडियो भी दिखाता था। एक बच्ची ने घर जाकर परिजनों को मौलवी की हरकत के बारे में बताया, तब मामले का खुलासा हुआ। बच्ची की मां ने आरोपी मौलवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने BNS की धारा 351(3) (मौत या गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी देकर आपराधिक धमकी देना) और 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग करना) और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी मौलवी शब्बीर राजा को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाता था

उत्तराखंड में US नगर के रुद्रपुर शहर के SSP मंजूनाथ टीसी ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर में एक मदरसे में 34 साल का मौलवी शब्बीर राजा उर्दू पढ़ाता है। वह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का रहने वाला है। उस पर 5 से 9 साल की 5 लड़कियों से दुष्कर्म करने का आरोप है। अभी एक पीड़िता सामने आई है, और पीड़िताओं के भी सामने आने की उम्मीद है। बाल कल्याण आयोग से अनुरोध किया है कि वह मदरसे की लड़कियों और उनके माता-पिता की काउंसिलिंग करें। पुलिस को दी गई पहली शिकायत में लड़की की मां ने आरोप लगाया कि मौलवी ने उसकी बेटी के अलावा 4 और लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है। वह उन्हें डराकर पोर्न फिल्में दिखाता और उनके साथ गलत हरकतें करता है।

विज्ञापन

एक्स्ट्रा क्लास के बहाने रोकता था मौलवी

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मौलवी उन्हें जिन्नों के बारे में और कैसे वह आत्माओं को मुक्त करके उनके माता-पिता को नुकसान पहुंचा सकते हैं? उनके बारे में बताकर डराता था। फिर वह लड़कियों को एक-एक करके अपने कमरे के अंदर ले जाता था और उनसे छेड़छाड़ करने से पहले उन्हें अपने फोन पर पोर्न क्लिप देखने के लिए कहता था। बच्चे अपना रेगुलर स्कूल खत्म करने के बाद दोपहर में उर्दू की कक्षा में जाते थे, लेकिन मौलवी बड़े बच्चों को होमवर्क न करने के बहाने पीटता था और उन्हें जल्दी घर भेज देता था। बड़ी लड़कियों को वह ढेर सारा होमवर्क देकर भेज देता था, जबकि छोटी लड़कियों, जिनकी उम्र 5-9 साल थी, को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने से रोकता था और गलत हरकतें करता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ