Abu Qatal Killed In Pakistan : भारत का एक और दुश्मन मारा गया। लश्कर ए तैयबा के आतंकी हाफिज सईद का खासमखास अबु कताल सिंघी पाकिस्तान में मारा गया। भारत में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकी हमला हुआ, जिसका मास्टरमाइंड अबु कताल सिंघी था। एनआईए की मोस्ट वांटेड की लिस्ट में भी उसका नाम था।
लश्कर ए तैयबा को आतंकवादी अबु कताल की हत्या से बड़ा झटका लगा। आतंकियों ने 9 जून को जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में स्थित शिव-खोड़ी से लौट रही श्रद्धालुओं की बस को निशाना बनाया था, जिसके लिए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने अबू कताल को जिम्मेदार ठहराया था। अबू कताल ने कश्मीर में कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया। 2023 के राजौरी हमले का भी मास्टरमाइंड अबू कताल था।
यह भी पढे़ं : पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक के बाद बड़ा फिदायीन हमला, सेना ने ढेर किए 10 हमलावर
NIA को थी अबु कताल की तलाश
भारत की सुरक्षा एजेंसी एनआईए को आतंकी अबु कताल की तलाश थी। पता चला था कि भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने के बाद वह पाकिस्तान भाग गया। इस बीच खबर आई कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित झेलम जिले में शनिवार की रात 8 बजे भारत का दुश्मन आतंकी अबु कताल मारा गया।
पहले भी कई आतंकी मारे गए
पाकिस्तान में अबु कताल की हत्या कैसे की गई? इसे लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि इससे पहले कराची में रियाज अहमद उर्फ अबु कासिम मारा गया था, जो लश्कर का टॉप कमांड था। इसके बाद आतंकी बशीर अहमद पीर और फिर रफीक नाइकू ढेर हुए।
यह भी पढे़ं : पाकिस्तान में जवान लड़कियां, लड़के… खोली पोल, बलूच एक्टिविस्ट ने भारत से मांगी मदद
संबंधित खबरें
'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
24 mins agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
1 hr ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
4 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
6 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
7 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
9 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
10 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
12 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
13 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines