---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

पाकिस्तान में जवान लड़कियां, लड़के… खोली पोल, बलूच एक्टिविस्ट ने भारत से मांगी मदद

बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में बलूच एक्टिविस्ट इरफान पठान ने हिन्दुस्तान से मदद की मांग की है। इरफान ने पाकिस्तान के अत्याचारों की पोल पट्टी खोलकर रख दी है।

---विज्ञापन---

Baloch Activist Irfan Pathan Pakistan: बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हाल ही में बगावत के तार छेड़ते हुए पाकिस्तान में एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया था। इस घटना से पाकिस्तान की पूरी दुनिया में किरकिरी हो गई। सभी बलूचिस्तान के लोगों की हालत पर बात कर रहे हैं। सभी के मन में सिर्फ एक सवाल है कि आखिर बलूचिस्तान के लोग अपने ही देश का विरोध क्यों कर रहे हैं? बलूच एक्टिविस्ट इरफान पठान ने इसका जवाब दिया है।

बलूचिस्तान पर हो रहे अत्याचार

मीडिया से बातचीत के दौरान इरफान पठान का कहना है कि पाकिस्तान बलूचिस्तान पर अत्याचार कर रहा है। हमने इसके लिए एक मीटिंग रखी है। अखबारों और सोशल मीडिया के माध्यम से जब हम बलूचिस्तान की हालत देखते हैं तो हमें बहुत दुख होता है। पाकिस्तान जो कुछ भी बलूचिस्तान के साथ कर रहा है, वो सरासर गलत है। बलूचिस्तान के लोग अपनी आजादी की मांग कर रहे हैं और सभी को यह मांग करने का अधिकार है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- क्या अमेरिका में खत्म होगी ‘जन्मजात नागरिकता’? ट्रम्प प्रशासन ने कोर्ट में दायर की याचिका

2016 से उठा रहे मांग

इरफान पठान ने बताया कि पाकिस्तान बलूचिस्तान को दबा कर रखना चाहता है। उन्हें आजाद नहीं करना चाहता। वहां रेप, अपहरण और मर्डर जैसी चीजें काफी आम हो गई हैं। जवान लड़के-लड़कियों को उठा ले जाते हैं, उनका कहीं पता नहीं चलता है। इससे पहले 2016 में भी हमने यह मांग उठाई थी। इसके खिलाफ हमने ज्ञापन भी दिया था।

---विज्ञापन---

हिन्दुस्तान भी करे मदद

इरफान का कहना है कि 2016 से ही हम पाकिस्तान का विरोध कर रहे हैं और इसकी घोर निंदा करते हैं। हम हिन्दुस्तान से मांग करते हैं कि वो भी बलूचिस्तान में हो रही नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठाए और बलूचिस्तान को आजाद कराने में मदद करे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 172 पैसेंजर्स को लेकर जा रहे विमान में लगी आग, अमेरिका में टला बड़ा हादसा

First published on: Mar 14, 2025 08:39 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola