दिल्ली के VVIP इलाके में खून से सनी लाश
दिल्ली के वीवीआइपी इलाके में खून से लथपथ शव मिला और पुलिस ने महज 4 घंटो में ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा लिया। दिल्ली के मथुरा रोड पर पुराण किला के पास पुलिस को एक शख्श के खून से लथपथ हालात में पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुचकर घायल को अस्पताल भेजा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने बताया कि किसी धारदार हथियार से शख्श की हत्या की गई है। 6 टीम बनाकर जांच शुरू की गई। जब सीसीटीवी खंगाले गए तो इलाके में मृतक शख्श किसी के साथ बाइक पर आता जाता दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक को ट्रेस किया और दक्षिण दिल्ली में पहुंची, जहां से आरोपी शेर उर्फ कबीर को पकड़ा गया।
शेर ने बताया कि मृतक का नाम रोहित है, जो हनुमान मंदिर के पास आवारा घूमता था। रोहित से इसकी पहचान 2 महीने पहले ही हुई थी। वह स्विगी में डिलीवरी का काम करता है। कल दोपहर उसके पास रोहित का फोन आया और उससे कहा कि उसका कुछ दोस्तों से झगड़ा हुआ है, उसे सुलझाने में मदद करे। जब दोनो निजामुद्दीन के पास पहुंचे तो दोनों का किस बात को लेकर आपस मे झगड़ा हो गया, जिसके बाद शेर उर्फ कबीर ने रोहित को चाकू मार दिया और वहां से गोवा फरार होने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।