सूरीनाम में बड़ा हमला, 5 बच्चों समेत 9 लोगों की हत्या, पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा आरोपी

Mass Murders in Suriname: साउथ अमेरिकी देश सूरीनाम में एक शख्स ने चाकू मारकर 9 लोगों की हत्या कर दी. मृतकों में उसके खुद के बच्चे और पड़ोसी शामिल हैं. 2 लोग अस्तपाल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. वहीं पुलिस ने भी आरोपी को पैर में गोली मारकर पकड़ा और अस्पताल में भर्ती कराया.

Crime Scene

प्रतीकात्मक तस्वीर

दक्षिण अमेरिका के देश सूरीनाम में खौफनाक वारदात अंजाम दी गई है. देश की राजधानी परमारिबो में एक शख्स ने चाकू मारकर 9 लोगों की हत्या कर दी है. मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल हैं. वहीं एक बच्चे और एक युवक की हालत नाजुक हैं. दोनों ही अस्पताल में उपचाराधीन हैं. पुलिस ने आरोपी को घेरकर पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया. आरोपी भी अस्पताल में भर्ती है, लेकिन उसकी हैवानियत का शिकार हुए लोग उसके अपने बच्चे और पड़ोसी थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने किया जान बचाने का प्रयास

सूरीनाम पुलिस के अनुसार, शख्स ने अपने परिवार और पड़ोसियों पर हमला किया. हमला राजधानी पारामारिबो से करीब 25 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा में कोमेविजने जिले के रिचेल्यू में किया गया. मृतकों के शव कई घरों में पाए गए, क्योंकि पीड़ितों ने अपनी जान बचाने के लिए छिपने की कोशिश की थी. वहीं जब शख्स अपने बच्चों पर हमला करने लगा तो चिल्लाने की आवाजें सुनकर पड़ोसी उन्हें बचाने के लिए आए थे, जिन पर भी शख्स ने चाकू से हमला किया.

पुलिसवालों पर किया चाकू से हमला

पुलिस ने बताया कि एक पड़ोसी ने फोन करके हमले की जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर आकर आरोपी को घेरा, लेकिन उसने पुलिस वालों पर भी चाकू से हमला करने की कोशिश की. इस बीच उसके पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया गया. पड़ोसियों की निशानदेही पर शव बरामद किए गए. एक घायल बच्चे और एक युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. अभी तक की पूछताछ में अपने बच्चों पर हमला करने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है.

विज्ञापन

करीब 6 लाख की आबादी वाला देश

बता दें कि सूरीनाम दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के उत्तरी तट पर बसा छोटा-सा देश है, जिसकी सीमाएं गुयाना, ब्राजील और फ्रेंच गुयाना से लगती हैं. इस देश की जनसंख्या करीब 6 लाख है और यह 1975 में नीदरलैंड की गुलामी से आजाद होकर देश बना था. सूरीनाम में कई बार तख्तापलट हो चुका है और इस देश ने एक बार गृहयुद्ध का सामना भी किया. इस साल देश को पहली महिला राष्ट्रपति भी मिली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ