मैक्सिको में बड़ा ट्रेन हादसा, पटरी से उतरकर बोगियां पलटीं, 13 लोगों की मौत और 98 गंभीर घायल

Train Accident in Mexico: मैक्सिको में यात्रियों से भरी ट्रेन पटरी से उतर गई है. बोगियां पलटने से उनके नीचे दबकर 13 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी, पुलिस और सेना मौके पर पहुंची.

Train Accident

मैक्सिको रेलवे ने नौसेना के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया.

Train Accident in Mexico: मैक्सिको में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. यात्रियों से भरी ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई. बोगियां पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई. करीब 100 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. हादसा मैक्सिको के दक्षिणी ओक्साका राज्य में हुआ है. हादसे की जानकारी मिलते ही मैक्सिको रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मैक्सिकन नौसेना के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में थे 9 क्रू मेंबर्स और 241 यात्री

मैक्सिकन नौसेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया कि ट्रेन में 9 क्रू मेंबर्स और 241 यात्री सवार थे. करीब 13 लोगों के शव बरामद हुए हैं और करीब 100 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है. बाकी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है. देश की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने हादसे पर शोक जताया और नौसेना के सचिव को प्रभाावित यात्रियों की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.

विज्ञापन

सरकार के हादसे की जांच के आदेश

देश के अटॉर्नी जनरल के ऑफिस ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं, जिसके तहत हादसा होने के कारणों की जांच की जा रही है. हादसे का शिकार हुई ट्रेन मैक्सिको की खाड़ी और प्रशांत महासागर के बीच चलती है. इस ट्रेन को कभी यात्री तो कभी गुड्स ट्रेन बनाकर दौड़ाया जाता है. दक्षिण-पूर्व मेक्सिको को विकसित करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति एंड्रेस ने साल 2023 में इस रेलवे लाइन का उद्घाटन किया था, जिस पर गत 20 दिसंबर को भी हादसा हुआ था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ