Kabul Bomb Blast: अफगानिस्तान के काबुल में तीन दिनों के अंदर एक बार फिर बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है। घटना शहीद मजारी रोड पर पुल-ए-सुखता इलाके के पास की है। यहां सोमवार को एक आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 53 लोग मारे गए थे। मारे गए 53 लोगों में 46 लड़कियां और महिलाएं थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना दोपहर करीब दो बजे की है।
अभी पढ़ें – Blast In Kabul: जुमे के दिन दहला काबुल, ब्लास्ट में 19 की मौत कई घायल
बता दें कि तीन दिन पहले 30 सितंबर को भी काबुल में एक शैक्षणिक संस्थान में आत्मघाती बम विस्फोट हुआ था जिसमें करीब 100 बच्चों की मौत हो गई थी। धमाका तब हुआ था जब राजधानी के एक शिया इलाके में स्थित एक स्कूल में बच्चे एग्जाम दे रहे थे।
सोमवार को काबुल में धमाके की खबर ऐसे समय आई है, जब संयुक्त राष्ट्र मिशन ने आज कहा कि काज एजुकेशनल सेंटर में हुए एक आत्मघाती बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। हजारा के पड़ोस में शुक्रवार को हुए कॉलेज बम विस्फोट में हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है।
संयुक्त राष्ट्र मिशन ने ट्वीट कर कहा कि अफगान राजधानी के हजारा इलाके में शुक्रवार को कॉलेज में हुए बम विस्फोट से मृतकों की संख्या में वृद्धि जारी है। 43 लोग मारे गए। 83 घायल हुए। मुख्य शिकार लड़कियां और युवतियां हैं। हताहतों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हमले में संस्थान के लगभग 100 छात्र मारे गए हैं, हालांकि, UNAMA ने कहा कि काबुल में उसकी मानवाधिकार टीमें हमले का सटीक आंकड़ा जुटा रही हैं।
अभी पढ़ें – Kabul School Bomb Blast: काबुल के स्कूल में आत्मघाती हमला, 100 से अधिक बच्चों के मारे जाने का दावा
उधर, शनिवार को अल्पसंख्यक हजारा समुदाय की दर्जनों महिलाओं ने काबुल में काज एजुकेशनल सेंटर पर हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। पझवोक अफगान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, काले कपड़े पहने महिला प्रदर्शनकारियों ने अल्पसंख्यकों के नरसंहार के खिलाफ नारे लगाए और अपने अधिकारों की मांग की।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
46 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
7 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
8 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
10 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
19 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines