Kabul School Bomb Blast: काबुल के स्कूल में आत्मघाती हमला, 100 से अधिक बच्चों के मारे जाने का दावा

bombing at Kabul schoo

Bombing At Kabul School: काबुल के एक स्कूल में हुए आत्मघाती बम धमाके में 100 से अधिक बच्चों की मौत की खबर है। एक स्थानीय पत्रकार के अनुसार, इस घटना में मारे गए छात्रों में ज्यादातर छात्र हजारा और शिया थे। हजारा अफगानिस्तान का तीसरा सबसे बड़ा जातीय समूह है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका शहर के पश्चिम में स्थित दश्त-ए-बारची इलाके के काज स्कूल में हुआ है। एक स्थानीय पत्रकार बिलाल सरवरी ने ट्वीट किया, “हमने अब तक छात्रों के 100 शवों की गिनती की है। मारे गए छात्रों की संख्या बहुत अधिक है। धमाके के दौरान क्लास बच्चों से भरी हुई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

सरवरी ने भयावहता को बताते हुए कहा कि उन्होंने स्कूल के एक शिक्षक को बच्चों के शवों को उठाते हुए देखा। धमाका इतना जोरदार था कि कई बच्चों के शव क्षतिग्रस्त हो गए। ट्विटर पर विस्फोट से पहले का एक वीडियो भी शेयर किया गया है। उन्होंने लिखा कि पश्चिमी काबुल में दश्त ए बारची इलाके में लगातार हमले हो रहे हैं।

उधर, पुलिस प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा, “छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे थे तभी इस शैक्षणिक केंद्र पर एक आत्मघाती हमलावर ने हमला कर दिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/USAmbKabul/status/1575731666793865217?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1575731666793865217%7Ctwgr%5Ef3d51f14f200bfaf742abcb40bfd1eb8e053ceb7%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatoday.in%2Fworld%2Fstory%2Fdeaths-suicide-bombing-kabul-education-centre-say-cops-2006595-2022-09-30

विज्ञापन

अफगानिस्तान में अमेरिकी मिशन के प्रभारी करेन डेकर ने एक ट्वीट में कहा, “अमेरिका काज उच्च शिक्षा केंद्र पर आज के हमले की कड़ी निंदा करता है। परीक्षा देने वाले छात्रों से भरे कमरे को निशाना बनाना शर्मनाक है।” फिलहाल, घटनास्थल पर सुरक्षा दल मौजूद हैं और हमले के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ