हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

380000000 का 200 कैरेट का हीरो से जड़ा हार चोरी, इस देश की रानी के लिए बनवाया गया था 95 साल पहले

मिस्त्र की रानी का हीरो का हार चोरी हो गया है, जिसे म्यूजियम में घुसकर चुराया गया. चोर एग्जीबिशन विजिटर बनकर टिकट खरीदकर म्यूजियम में घुसे और डिस्प्ले बॉक्स तोड़कर हार चुराकर फरार हो गए. इस वारदात पर अब पूरी दुनिया की नजर टिकी है.

विज्ञापन
एग्जीबिशन देखने के बहाने म्यूजियम में घुसकर हार चुराया गया. (Credit- X)

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना स्थित म्यूजियम ऑफ एप्लाइड आर्ट्स (MAK) से हीरो का हार चोरी हो गया है. 2 इंटरनेशनल लेवल के चोर कांच के डिस्प्ले केस को तोड़कर हार चुराकर ले गए. 200 कैरेट से ज्यादा वजन वाले हार की कीमत करीब 4 मिलिनय डॉलर यानी 37.94 करोड़ है और इसमें 673 हीरे जड़े थे. इस हार को 1930 के दशक के आखिर में मिस्र की रानी नाजली के लिए बनवाया गया था. वारदात 27 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे अंजाम दी गई थी. चोरों ने नॉर्मल विजिटर बनकर म्यूजियम में एंट्री की थी, लेकिन मौका पाते ही वे हार को चुराकर ले गए. कांच टूटते ही अलार्म बजा तो सिक्योरिटी गार्ड दौड़कर गए, लेकिन तबतक हार लेकर चोर भाग चुके थे.

CM थलापति विजय ने बुजुर्ग महिला को गिफ्ट किया लग्जरी सनग्लास, हैरान करने वाली है कीमत

टिकट खरीदकर म्यूजियम में घुसे थे दोनों चोर

शुरुआती जांच के अनुसार, दोनों चोरों ने ग्लांजस्टुके: वैन क्लीफ एंड अर्पेल्स हाई ज्वैलरी की एग्जीबिशन देखने के लिए टिकट खरीदे. एग्जीबिशन देखते समय वे 673 हीरों से जड़े प्लैटिनम के हार के डिस्प्ले केस की ओर बढ़े. एक चोर के पास हथियार था, जबकि दूसरे चोर ने हथौड़े से सिक्योरिटी ग्लास को तोड़ा. इसके बाद ग्लास डिस्पले बॉक्स को तोड़ा गया. बॉक्स के टूटते ही चोरों ने हार उठाया और पैदल ही स्टाडपार्क की ओर भागे. सुरक्षाकर्मियों ने उनका पीछा किया, लेकिन वे आंखों से ओझल हो गए. इस दौरान किसी को चोट तो नहीं लगी, लेकिन सुरक्षाकर्मी चोरों को पकड़ने में नाकाम रहे. वहीं चोरों ने सिर्फ हार उठाया, किसी अन्य गहने को टच तक नहीं किया.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुलिस का सर्च ऑपरेशन शुरू

हार चोरी होने की खबर मिलते ही वियना पुलिस मौके पर पहुंची और म्यूजियम के CCTV खंगाले. पुलिस ने CCTV में दिख रहे संदिग्ध नकाबपोशों की फोटो जारी करके शहरवासियों से उनका सुराग देने की अपील की. पुलिस ने मौके से फोरेंसिक सबूत जुटाए, CCTV फुटेज जब्त की और गवाहों के बयान लिए. पुलिस के खोजी कुत्तों ने पूरे म्यूजियम को खंगाला. वहीं पूरे वियना शहर में खोजी कुत्तों के साथ जवानों को तैनात किया गया है. चोरी हुए हार की डिटेल इंटरपोल की चोरी हुई कलाकृतियों के डेटाबेस में रिकॉर्ड हो गई है. म्यूजियम के डायरेक्टर जनरल लिली होलेन की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज करके पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बेटियों की पढ़ाई के लिए साड़ी पहन नंगे पैर दौड़ी 47 वर्षीय मां, जीती मैराथन; बेटी आई दूसरे नंबर पर

विज्ञापन

चोरी हुए हार का 95 साल पुराना शाही इतिहास

मिली जानकारी के अनुसार, इस हार को 19380-39 में मिस्र की रानी नाजली के लिए बनवाया गया था और उन्होंने इसे 1939 में अपनी बेटी राजकुमारी फौजिया की ईरान के तत्कालीन युवराज मोहम्मद रजा पहलवी से शादी के मौके पर पहना था, जो बाद में ईरान के शाह बने. यही हार साल 2015 में न्यूयॉर्क में सोथबी की नीलामी में 43 लाख डॉलर में बेचा गया था. यह हार वैन क्लीफ एंड अर्पेल्स की बड़ी प्रदर्शनी का हिस्सा था, जो जून 2026 में शुरू हुई थी और सितंबर 2026 के अंत तक चलने वाली थी. लेकिन हार के चोरी के बाद प्रदर्शनी के बंद कर दिया गया और हार चुराते हुए डैमेज किए गए एग्जीबिशन प्लेस को नीले पैनल से ढक दिया गया. वहीं म्यूजिसम में आम लोगों की एंट्री भी बंद हो गई है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola