हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Fire In Chania: चीन के रेस्तरां में लगी भीषण आग, 17 लोगों की जिंदा जलकर मौत; दर्जनों झुलसे

विज्ञापन
करौली में मिट्टी में दबने से 5 लोगों की मौत

Fire In Chania: पूर्वोत्तर चीन के एक रेस्तरां में भीषण आग लगने से 17 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चांगचुन शहर के एक रेस्तरां में दोपहर 12:40 बजे आग लग गई।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हादसे में गंभीर रूप से झुलसे लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों की पहचान की जा रही है। फिलहाल, आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

अभी पढ़ें – China Bus Accident: चीन में भीषण सड़क हादसा, 27 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

विज्ञापन

 

16 सितंबर को भी लगी थी आग

इससे पहले चीन की राजधानी बीजिंग स्थित एक ऊंची इमारत में 16 सितंबर को भीषण आग गई गई थी। आग से बिल्डिंग पूरी तरह जल गई थी। घटना राजधानी के चांग्शा इलाके की बताई जा रही थी। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने बताया था कि आग लगने के बाद बिल्डिंग से धुएं का गुब्बार उठ रहा था और दर्जनों बिल्डिंग आग का गोला बन गईं थीं।

अभी पढ़ें – China Taiwan Crisis: जंग की आहट, चीन ने ताइवान में भेजे 27 लड़ाकू विमान

विज्ञापन

आग लगने के बाद दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गईं थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि आग ने एक ऊंची इमारत को जलाकर राख कर दिया। बिल्डिंग में राज्य के स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी चाइना टेलीकॉम का कार्यालय था। सीसीटीवी की ओर से जारी एक तस्वीर में आग लगने वाली इमारत के बीच से भीषण लपटें दिखाई दे रही थी।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola