---विज्ञापन---

China Taiwan Crisis: जंग की आहट, चीन ने ताइवान में भेजे 27 लड़ाकू विमान

नई दिल्ली: अमेरिका की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान क्या पहुंचीं, चीन को मिर्ची लग गई। पेलोसी के ताइवान पहुंचने से नाराज चीन ने ताइवान की खाड़ी में युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। अब खबर है कि चीन ने ताइवान में 27 लड़ाकू विमान भेज दिए हैं। जानकारी के अनुसार, J-11*6, J-16*5 और SU-30*16 जैसे विमानों […]

नई दिल्ली: अमेरिका की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान क्या पहुंचीं, चीन को मिर्ची लग गई। पेलोसी के ताइवान पहुंचने से नाराज चीन ने ताइवान की खाड़ी में युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। अब खबर है कि चीन ने ताइवान में 27 लड़ाकू विमान भेज दिए हैं। जानकारी के अनुसार, J-11*6, J-16*5 और SU-30*16 जैसे विमानों ने क्षेत्र में प्रवेश किया है। ताइवान की नेशनल डिफेंस मिनिस्ट्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

 

---विज्ञापन---

और पढ़िए – फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल रामोस का 94 वर्ष की उम्र में निधन

 

---विज्ञापन---

इससे पहले ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि नैन्सी पेलोसी के आगमन के दिन कम से कम 21 चीनी सैन्य विमान ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (ADIZ) में प्रवेश किया है। उधर, चीन ने घोषणा की कि वह 4 से 7 अगस्त तक ताइवान के आसपास के समुद्र और हवाई क्षेत्र में लाइव-फायर अभ्यास करेगा।

इसके बाद से ही राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय अलर्ट पर है। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ताइवान के मुख्य द्वीप के आसपास के समुद्र और हवाई क्षेत्र को लाइव-फायर क्षेत्र के रूप में उपयोग करने की घोषणा हमारे महत्वपूर्ण बंदरगाहों और शहरी क्षेत्रों को खतरे में डालने और क्षेत्रीय शांति को कमजोर करने का प्रयास है। रक्षा मंत्रालय इसकी गंभीर निंदा व्यक्त करता है।

---विज्ञापन---

 

और पढ़िए – बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना पीएम मोदी के साथ कर सकती हैं सुपर थर्मल स्टेशन का उद्घाटन

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

और पढ़िए –  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

---विज्ञापन---

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 03, 2022 07:30 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola