---विज्ञापन---

Watch Video: धुंआ उठा और निकलने लगीं लपटें, आग का गोला बनी कार, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Car Fire Video Viral: हाईवे पर दौड़ते-दौड़ते कार ने आग पकड़ ली। समय रहते ड्राइवर उतर गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं धू-धू कर जलती कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Rajasthan Jaipur Car Fire Video Viral (केजे श्रीवत्सन, जयपुर): अचानक धुंआ उठा और कार ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते पूरी कार ने आग पकड़ ली। ऊंची-ऊंची लपटें उठाने लगी। गनीमत रही कि धुंआ निकलते ही ड्राइवर ने कार सड़क किनारे लगा दी और कूदकर अपनी जान बचा ली। इसके बाद कार धू-धू कर जलने लगी। यह देखकर सड़क से गुजर रहे राहगीर इकट्ठा हो गए। उन्होंने पहले कार को जलते देखकर घबराए ड्राइवर को संभाला। इसके बाद फायर ब्रिगेड को फोन किया। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची ओर आग बुझाई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हादसा राजस्थान के जयपुर में हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब एक बजे राजस्थान में हुआ। नेशनल हाइवे-11 पर हवेली के पास कार में आग लग गई। आग लगने का कारण बोनट में शॉर्ट सर्किट बताया गया है। कार ड्राइवर जयपुर से रतनगढ़ आ रहा था। आग लगने की खबर मिलते ही रतनगढ़ पालिका की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जयपुर निवासी मुकेश शर्मा ने बताया कि वह रतनगढ़ स्थित अपने ससुराल आ रहा था कि रतनगढ़ में नेशनल हाइवे-11 पर होटल हवेली के पास कार के बोनट और AC में शॉर्ट सर्किट हो गया।

---विज्ञापन---

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी

मुकेश ने बताया कि कार के बोनट से धुंआ निकलने लगा और देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। उसने तुंरत गाड़ी साइड में लगाई और दरवाजा खोलकर कूद गया। इसके बाद कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। मुकेश ने बताया कि समय रहते वह कार से निकल गया था, वरना बड़ा हादसा हो सकता है। एक बार तो लगा कि वह उतर नहीं पाएगा, लेकिन किस्मत ने साथ दिया। राहगीरों ने परिजनों को फोन किया और उसे अस्पताल पहुंचाया। परिजनों आ गए हैं और उसका मेडिकल चैकअप हो गया है। पुलिस ने कार जब्त करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 12, 2024 09:30 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola