This is called love! Girlfriend bit her hand boyfriend got a tattoo: आपने फिल्मों में हीरो-हीरोइन को अपना प्यार का इजहार करते देखा होगा, जिसमें वो अपने प्रेमी या प्रेमिका को फूल देते हैं या कोई गिफ्ट भेंट करते हैं। आमतौर पर ज्यादातर प्यार जतलाने के लिए इन्हीं तरीकों को अपना जाता था। लेकिन अब मॉर्डन समय में इसकी परिभाषा भी बदल गई है। इसकी बानगी हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। जिसमें प्रेमी-प्रेमिका अपने प्यार का इजहार करने के लिए अजीबों-गरीब ट्रिक आजमाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवती अपने ब्वॉयफ्रेंड के हाथ पर दांतों से काट लेती है और वो शख्स इस पर टैटू बनवा लेता है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी मिले-झुले कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
गर्लफ्रेंड ने हाथ पर दांत से काटा
इंस्टाग्राम पर स्कायटैटू नाम के पेज पर अपलोड इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड के हाथ पर दांत से काटती है, इससे हाथ पर जो निशान उभरकर आए, उस निशान को टैटू का रूप दिया गया। ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका की लव बाइट का टैटू हाथ पर बनवाया। इतना ही नहीं युवती के ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम और जिस दिन टैटू बनाया गया है, वह तारीख भी लिखवा ली।
देखिए वीडियो….
एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
हालांकि, इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कुछ खास इंप्रेस नजर नहीं आए। एक यूजर ने लिखा कि हे भगवान ऐसे लोग कहां से आते हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि बहुत हुआ अब मैं अपना इंस्टाग्राम डिलीट करने जा रही हूं। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं वहीं, पांच लाख से अधिक यूजर्स ने इस वीडियो को लाइक किया। इसके साथ ही इस पेज पर ऐसे कई वीडियो अपलोड हैं, जिन्हें देखकर आपका माथा ठनक जाएगा कि आखिर ये कैसा प्यार है।
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
49 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
64 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
64 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
65 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
94 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
96 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
96 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
98 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
100 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
107 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines