Viral Video Of Money Tree: पैसे का महत्व हमेशा ही रहा हैं और आज के समय में इसका महत्व बहुत ही अधिक हैं। आप कितने भी अच्छे क्यों न हो लेकिन आपकी जेब में पैसा नहीं हैं तो आपका कोई महत्व नहीं है, यही सच्चाई है। वो कहावत को सुनी होगी आपने “न बाप बड़ा, न भईया,सबसे बड़ा रूपईया” लेकिन पैसे का कोई पेड़ नहीं हैं, ऐसा भी आपने जरूर सुना होगा। आज आपको एक पैसे के पेड़ के बारे में बताने जा रहे है, अरे! आप खुद ही देख लिजिए। पैसे के पेड़ की विडियो क्लिप सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर लोगों की हंसी बंद नहीं हो रही है, क्या आपने यह विडियो देखी, नहीं देखी तो अभी देख लिजिए।
पैसे के पेड़ की वायरल वीडियो
सोशल मीडिया के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपने पैर से पेड़ को मार रहा है और जैसे ही उसने ऐसा किया, ऊपर से नोट गिरने लगे। नोट गिरते ही वह उन्हें बटोरना शुरू कर देता है, ऐसा करते हुए दूसरे लोग उसे देख रहे है। पेड़ सड़क के किनारे है। इसके बाद उसने दुबारा पेड़ के हिट किया और फिर वहीं हुआ। इसके बाद उसने सारे पैसे जल्दी-जल्दी बटोरे और चला गया।
ये भी पढ़े- 300 साल पुराने रेस्टोरेंट में दिखा ‘असली भूत’, फेसबुक पर अपलोड वीडियो में दिखा सबूत
लड़के के दिमाग में आया आईडिया
लड़के को ऐसा करते हुए कुछ लोग देख रहे थे। इसके बाद उनमें से ही एक लड़के के दिमाग में यही आईडिया आता है कि क्यों न वह भी इसी तरीके का इस्तेमाल करके ढ़ेर सारे पैसे कलेक्ट कर लें। इस इरादे से वह लड़का पेड़ के पास जाता है और पेड़ को हिट करता है, इसके बाद उसके ऊपर पैसों की वर्षा तो नहीं हुई लेकिन ऊपर से नोटों की जगह पानी की बरसात जरूर हो गई। ऐसा होने पर लड़का काफी गुस्सा हो जाता है और किसी तीसरे व्यक्ति को पेड़ पर बैठकर यह मजाक करते हुए देखता है। यह हरकत देखते ही आस- पास के मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
65 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
80 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
80 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
81 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
109 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
112 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
112 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
114 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
116 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
123 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines