एक वक्त था, जब आदमी और जानवरों में पहनावे जैसा कोई फर्क नहीं था। आजकल न सिर्फ ये फर्क एकदम सिरे से खत्म हो चुका है, बल्कि आदमी तरह-तरह के कपड़े ही नहीं, इन्हें पहनने के भी नए-नए तरीके आजमाकर अपने आपको दूसरों से अलग दिखाने की होड़ में लगे हैं। सोशल मीडिया के जमाने में मशहूर हो जाने की तमन्ना रखते कुछ लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं। हाल ही में एक बुजुर्ग के पैंट पहनने का एक वीडियो खासा चर्चा में है।
दरअसल, इंस्टाग्राम पर काज़ेम घासेमी नाम के अकाउंट से एक वीडियो को शेयर किया गया है, जिसके साथ स्पेनिश में ‘UNA NUEVA FORMA DE USAR PANTALONES EN 2023’ लिखा हुआ है। अगर आप इसका अनुवाद करें तो इसका मतलब है ‘2023 में पैंट पहनने का एक नया तरीका’। इस वीडियो में एक बुजुर्ग को मस्ती के साथ हवा में उछलते देखा जा सकता है।
<
>
उम्र का लिहाज न करते हुए यह शख्स पहले एक पोल पर झूलता हुआ नजर आ रहा है। फिर हवा में इतनी कलाबाजी करता है कि वह सीधे अपनी पैंट में आकर गिरता है। उसकी पैंट को लड़कियां पकड़े हुए खड़ी थी। जैसे ही कलाबाज अंकल लैंड करते हैंं, खिलखिलाते हुए स्टंट पूरा करते हैं। इस स्टंट के दौरान उनके चेहरे पर एक अलग ही एनर्जी नजर आ रही थी।
हो सकता है कि इस स्टंट के लिए बुजुर्ग को 10 में से 10 नंबर दे दें और कुछ तो उसे कॉपी करने की भी कोशिश करेंगे ही करेंगे। यह देखने में रोमांचक भले ही लग रहा है, लेकिन News 24 हिंदी की अपील है कि कोई और इनकी तरह करने की कोशिश न करे। इसमें जान भी जा सकती है।
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
44 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
59 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
59 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
60 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
88 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
91 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
91 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
93 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
95 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
102 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines