Teacher Beat Student Abused Instructor Video Viral: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक स्कूल टीचर, छात्रा के बाल खींचकर पिटाई करती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने स्कूल में पढ़ाई ना होने की बात कही थी। इसी बात से महिला टीचर भड़क गईं और छात्रा को पीटने लगीं।
वीडियो में सभी छात्र स्कूल के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जहां एक छात्रा के बाल खींचकर महिला टीचर पिटाई कर रही हैं। महिला टीचर स्कूल की प्रधानाध्यापिका हैं और उनका शशिबाला बताया जा रहा है। छात्रा की पिटाई करने के बाद अनुदेशक देवेंद्र मिश्रा की तरफ चप्पल लेकर दौड़ पड़ीं। स्कूल के अध्यापक और अन्य लोगों ने जब शशिबाला को रोका तब वह रुकीं।
वीडियो में प्रधानाध्यापिका शशिबाला लगातार अपशब्दों का प्रयोग करती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई भी हुई है। जानकारी के मुताबिक, बीएसए ने शशिबाला को निलंबित कर दिया है तो वहीं छात्रा के अभिभावक ने भी पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है।
<
>
वीडियो देखकर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
वसीम अख्तर नाम X यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘बच्ची को बाल पकड़ कर पीट रही, गली गलौज भी कर रही, पता नहीं किस नशे में है!’ मोहित गुप्ता ने लिखा, ‘कुछ समय पहले तो स्कूलों में यही होता है तब अगर कैमरे होता तो आधे से ज्यादा टीचर सस्पेंड हो गए होते’। एक अन्य ने लिखा कि अपने घर का गुस्सा मैडम उन गरीब बच्चों पर उतार रही हैं, जो पढ़ने के लिए आये हैं। शिक्षक की मर्यादा को शर्मसार कर दिया इस शिक्षिका ने।’ एक अन्य X यूजर ने लिखा, ‘ऐसे लोगों को शिक्षक के पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है, सजा देने का भी एक तरीका होता है।’
वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, शशिबाला पर मिडडे मील में भी घपला करने का आरोप लग चुका है। पिछले कई दिनों से उनके खिलाफ जांच चल रही थी। आरोप था कि वह स्कूल में बच्चों की संख्या अधिक दिखाकर मिड डे मील का दुरुपयोग कर रही थीं।
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
62 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
77 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
77 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
78 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
106 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
109 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
109 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
111 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
113 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
120 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines