हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल

महाराष्ट्र के रायगड की स्कूली छात्राओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में कर्जत-कुंडिवडे राज्य मार्ग पर गड्ढों की समस्या को स्कूली छात्राओं ने अनोखे अंदाज में सामने रखा है.

विज्ञापन
Credit: News24

महाराष्ट्र के रायगड की स्कूली छात्राओं के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में कर्जत-कुंडिवडे राज्य मार्ग पर गड्ढों की समस्या को स्कूली छात्राओं ने अनोखे अंदाज में सामने रखा है. सड़क पर गड्ढों से परेशान तीन छात्राओं ने मोबाइल पर एक वीडियो बनाया. इनमें से दो छात्राएं टीवी रिपोर्टर बनीं, जबकि तीसरी ने कैमरा संभाला. इस वीडियो का सबसे मज़ेदार हिस्सा बच्चियों के हाथ में मौजूद छाता था, जिसे वो रिपोर्टिंग के लिए माइक की तरह इस्तेमाल करती नज़र आईं.

ये भी पढ़ें: Video: ग्रेटर नोएडा में एक युवक के लिए भिड़ीं 2 लड़कियां, कपड़े फाड़े और बाल नोचे, देखें दोनों में कैसे हुई मारपीट?

वीडियो को मिल रहा समर्थन

छात्राओं की रिपोर्टिंग में सबसे बड़ा सवाल था-‘सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क’. इस मुद्दे को उठाते हुए छात्राओं ने अपने खास रिपोर्टिंग अंदाज में सड़क की बदहाल स्थिति को सामने रखा. रोजाना इसी सड़क से सफर करने वाली इन स्टूडेंट्स के वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आपको बता दें, इस वीडियो में हाथ में जो छतरी लिए रिपोर्टर बनी हैं वो नेहा घारे हैं और कैमरे के पीछे है उनकी सहेली मानसी पवार.

विज्ञापन

सरकार पर कसा तंज

नेहा ने सरकार के विकास की पोल खोलते हुए बड़े ही चुटकीले अंदाज़ में कहा- हम आज कोंडीवडे गांव की सड़क पर हैं. ये सड़क किसी एक्सप्रेस-वे जैसी है, यहां से गाड़ियां इतनी सहज गुजरती हैं कि पेट का पानी तक नहीं हिलता. आखिर में नेहा ने तंज कसते हुए सवाल पूछा कि गड्ढे में रास्ता है या रास्ते में गड्ढा. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के बाद यूजर्स भी सरकार पर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Video: फेसबुक लाइव में फूट-फूट कर क्यों रोए BJP विधायक? समधी के लिए मांगी फांसी, बेटी के लिए छलका दर्द

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola