Man Saved Mother Daughter Son Life Video Viral: कार नाले में भरे पानी में डूब रही थी, जिसके अंदर एक महिला और उसका बच्चा फंसा था। वह जान बचाने की लिए चिल्ला रही थी कि अचानक सामने वाले घर से एक शख्स बाहर आया। उन्होंने आवाजें सुनकर इधर-उधर देखा, लेकिन कोई नजर नहीं आया। अचानक उसकी नजर दीवार पर पड़ रही परछाई पर पड़ी, जिसमें एक महिला और बच्चा हाथ मारते नजर आ रहे थे। उसने तुरंत नाले में देखा और डूब रही कार से महिला, बच्चे को अपनी जान दाव पर लगाकर भी बचा लिया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कार के शीशे तोड़ दोनों को बाहर निकाला
घटना इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स की है, जहां की पुलिस ने अपने X हैंडल पर शख्स की जांबाजी का वीडियो अपलोड किया, जिसे देखकर लोग शख्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। शख्स का नाम लियाम स्टिच है। उसने नाले में उतरकर कार के शीशे तोड़कर महिला और उसके बच्चे को रस्सी की मदद से बाहर निकाला।
इसके बाद उसके दोस्त ने उसे नाले से निकाला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फंसी हुई कार से महिला के ‘माई बेबी, माई बेबी’ चिल्लाने की आवाज सुनकर लियाम स्टिच मदद के लिए दौड़ा आया। दोस्त को पुल से लटका देख उसका दोस्त तुरंत रस्सी निकालकर लाया और फिर दोनों ने मिलकर 2 जिंदगियां बचाईं।
पड़ोस में रहने वाला दोस्त मदद करने आया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लियाम स्टिच ने BBC को बताया। मैं एक पिता हूं, मेरे बच्चे हैं। यह सिर्फ सहज प्रवृत्ति थी, मुझे कुछ करना था। महिला चिल्ला रही थी, ‘मेरा बच्चा, मेरा बच्चा, कृपया मेरे बच्चे को कार से बाहर निकालो’, यह सुनकर मुझे कुछ नहीं सूझा, बस नाले के अंदर कूद गया। शमीम उद्दीन पड़ोस में रहता है। वह भी दौड़ा आया और 2 जिंदगियां बचाने में मदद की।
उन्होंने अपनी कार से रस्सी निकाली, कार को पुल की रेलिंग पर बांध दिया। बैलेंस बनाकर दोनों ने पहले महिला और उसके बच्चे को निकाला। फिर रस्सी से रेलिंग से बंधी कार को धीरे-धीरे पानी में छोड़ दिया और वह कार में डूब गई, जिससे गहराई का अंदाजा हुआ।
वीडियो देखकर लोगों ने लियाम स्टिच की खूब तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि यह जांबाज शख्स पहचान पाने का हकदार है। क्या यह कोई कहानी है? शाबाश, दूसरे यूजर ने प्रशंसा की। तीसरे ने लिखा कि उस शख्स को शानदार प्रयास के लिए पदक मिलना चाहिए।
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
46 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
62 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
62 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
62 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
91 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
94 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
94 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
96 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
98 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
105 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines