Mermaid Like Creature Found On The Beach: समुद्र और जंगल की दुनिया रहस्यों से भरी हुई है, कई जीवों को देखकर वैज्ञानिक भी हैरान रह जाते हैं। हाल ही में पापुआ न्यू गिनी के एक समुद्री तट पर एक जीव के शरीर को देखकर लोग हैरत में पड़ गए। लोग इसे जलपरी के शरीर का हिस्सा बता रहे हैं, जो समुद्र तट पर पड़े-पड़े सड़ रहा था। फेसबुक पर न्यू आयरलैंडर्स ओनली नाम के पेज पर इस अद्भुत जीव की तस्वीरों को शेयर किया गया है।
फेसबुक पर तस्वीरों को शेयर कर लिखा
लोगों ने दावा किया कि समुद्र के किनारे मिले इस जीव को देखने पर यह किसी जलपरी का निचला हिस्सा लगता है। यही वजह है कि लोगों का अध्यान इस तरफ आकर्षित हुआ है। फेसबुक पर तस्वीरों को शेयर कर लिखा गया, ‘ये अजीब मृत समुद्री जीव का आकार जलपरी की तरह है जो आज सुबह सिम्बरी द्वीप में तट पर मिला। इस प्राणी की पहचान करने के लिए किसी के पास कोई जानकारी है?’ वहीं वैज्ञानिक भी एक मत से नहीं बता पा रहा रहे हैं कि आखिर ये किस जीव के शरीर के अवशेष है।
जीव की पहचान असंभव
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेसिफिक व्हेल फाउंडेशन के मुख्य वैज्ञानिक जेन्स करी ने बताया, “मेरा सबसे अच्छा अनुमान यह है कि यह डुगोंग (एक समुद्री जीव) हो सकता है।” वहीं अधिकारियों ने बताया कि लाश के आकार और वजन के बारे में कोई जानकारी नहीं है क्योंकि स्थानीय लोगों द्वारा इसे दफनाने से पहले इसे ठीक से मापा नहीं गया था। किसी ने भी डीएनए नमूने एकत्र नहीं किए, जिससे इस जीव की पहचान लगभग असंभव हो गई है। बताया गया कि यह लाश सड़ रही थी, इसीलिए लोगों ने जल्दी से दफना दिया।
<
फेसबुक पर इन तस्वीरों के सामने आने के बाद आम लोगों की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक फेसबुक यूजर ने लिखा, ‘स्पष्ट रूप से यह किसी प्रकार की मछली या समुद्री प्राणी है लेकिन निश्चित रूप से यह एक जलपरी तो नहीं है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘ये जलपरी हो या कोई समुद्री जीव लेकिन यह चीन और जापान द्वारा प्रशांत महासागर में परमाणु मिसाइल के परीक्षण का परिणाम भी हो सकता है।’ हालांकि कुछ लोगों ने इसे जलपरी कहने पर मजाक भी उड़ाया है।
फेसबुक पर New Irelanders Only नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है, जिसे एक लगभग एक हजार लोगों ने लाइक किया है और साढ़े तीन सौ से अधिक लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक से कराए साफ और लगाया 5500 जुर्माना, जानें क्या है मामला?
39 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’; VIDEO वायरल
54 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
54 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
55 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
84 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! गुलाब, गुब्बारे और I LOVE YOU; अब रेलवे ने लिया एक्शन
86 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! बीच सड़क पर बैठा रहा, वायरल वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान
86 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने बिना चेक किए 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला; हुई कार्रवाई
88 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
90 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, दुनियाभर में वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
97 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines