OMG! 20 हजार रुपए में सिर्फ टूथपेस्ट की एक ट्यूब? Amazon से क्या मंगवाया था युवक ने, जो नहीं मिला

Amazon Cheats Youngman : ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर धोखा होने के बाद एक युवक इन दिनों बड़ा पछता रहा है। 20 हजार रुपए खर्च करने पर उसे उसकी मंगवाई गई चीज की जगह टूथपेस्ट की एक ट्यूब मिली है।

Toothpaste01

अगर आपको कोई खरीदारी करनी है तो अपने पसंदीदा ब्रांड के शोरूम पर जाकर करें। कहीं ऐसा न हो कि बाद में पछताना पड़े। हाल ही में सामने आई एक जानकारी के मुताबिक एक युवक अपनी इसी गलती पर पछता रहा है। परेशान होने की बात भी है, क्योंकि उसे अंदाजा नहीं था कि जिस चीज पर वह 20 हजार रुपए जैसी बड़ी रकम खर्च कर रहा है, उसकी जगह टूथपेस्ट की एक ट्यूब निकलेगी। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस पछतावे का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वीडियो को बीती 8 दिसंबर को शाम करीब 5 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर Yash ojha नामक एक यूजर ने शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि जब एक पैकिंग पार्सल को खोला जाता है तो उसमें से कोलगेट लामाफाओ निकलता है। इस वीडियो को यश ओझा ने ऑनलाइन सेल कंपनी अमेजन (Amozon) को भी टैग किया है, जोकि उसकी शिकायत का हिस्सा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

उसने बताया कि कैसे उसने Sony xb910n का एक हेडफोन मंगवाया था, लेकिन उसकी जगह डिब्बे से टूथपेस्ट की ट्यूब निकली देखकर वह हैरान और परेशान हो गया। वीडियो के जवाब में संबंधित कंपनी ने माफी मांगी है। लिखा गया है, ‘आपके ऑर्डर के गलत आइटम के लिए हमें खेद है। हम इसमें आपकी सहायता करना चाहते हैं, कृपया अपनी डीएम सेटिंग अपडेट करें और डीएम के माध्यम से हमसे संपर्क करें। इसके अलावा कृपया डीएम पर अपना ऑर्डर/खाता विवरण प्रदान न करें, क्योंकि हम उन्हें व्यक्तिगत जानकारी मानते हैं’।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ