Moradabad Uttar Pradesh viral video News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक अजीब खबर सामने आई है। यहां एक सरकारी हैंडपंप से दूध निकलने का दावा किया जाने लगा। इसके बाद काफी संख्या में लोग हैंडपंप के पास बर्तन और बोतलें लेकर पहुंच गए और उसे दूध समझकर भरने लगे। इसका वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सरकारी हैंडपंप से सफेद पानी निकल रहा था, जिसे दूध समझकर भरने के लिए हड़कंप मच गया। लोग भगवान शिव का जयकारा लगाने लगे और सफेद पानी को भरकर ले जाने लगे। लोगों का कहना था कि यह भगवान शिव के चमत्कार की वजह से हुआ है।
वहीं कुछ लोगों ने इसे प्रकृति का चमत्कार बताया तो कुछ लोगों ने केमिकल रिएक्शन कहा। यह अफवाह फैलते ही चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसे भी नल से दूध निकलने की अफवाह का पता चला वो तुरंत बर्तन लेकर उस तरफ भागने लगा। हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी। मामला मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र का है। घटना मलारी बस स्टैंड पर घटी।
ये भी पढ़ें-Explainer: क्यों खिसकने लगा है दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग? दुनिया के सामने बहुत बड़ा संकट!
क्या है इसके पीछे की वजह?
वहीं भीड़ जुटने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। बावजूद इसके घंटों तक नल से सफेद पानी निकलता रहा और लोग उसे भरकर अपने-अपने घर ले जाते रहे। डॉक्टरों ने इस तरह का पानी पीने से मना किया है और कहा है कि इससे आदमी बीमार हो सकता है। खबर लिखे जाने तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि नल से सफेद पानी आने की क्या वजह थी। यह गंदा पानी हो सकता है। नल को सील कर दिया गया है।
बता दें कि अंधविश्वास आज के समय की एक बड़ी समस्या है। लोग बिना किसी प्रमाण के किसी भी बात को मान लेते हैं या खारिज कर देते हैं। बिना सच्चाई जाने अपनी धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से चीजों को सही और गलत ठहराने लगते हैं। इस तरह के मामलों में जल्दीबाजी नहीं करनी चाहिए और वैज्ञानिक समझ के आधार पर इसे जानने का प्रयास करना चाहिए। किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करना चाहिए। मानने से पहले ठीक से जांच परख कर लेनी चाहिए।
ये भी पढ़ें-Cyber Crime: सावधान! फ्रॉड के इस तरीके पर विश्वास नहीं होगा, 60 रुपए के चक्कर में गंवाए 16 लाख
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
49 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
64 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
64 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
65 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
93 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
96 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
96 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
98 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
100 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
107 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines