Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी में स्थित एचडीएफसी बैंक में महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच बहस और गाली-गलौज का वीडियो वायरल हो रहा है. कानपुर में एचडीएफसी बैंक की एक शाखा में महिला कर्मचारी महिला खाताधारक के साथ अभद्र भाषा और खुद को ठाकुर बताकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर रही है. वह वीडियो में खुद को ठाकुर बताकर महिला खाताधारक को धमकी देती हुई दिख रही है. वीडियो में अन्य लोग बीच-बचाव करते हुए दिख रहे हैं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
‘ठाकुर हूं मैं, ऐसी की तैसी कर दूंगी…‘
महिला बैंक कर्मचारी और ग्राहक के बीच तीखी बहस होती है और इसके बाद महिला बैंक कर्मचारी खुद का दबदबा दिखाने की कोशिश करती है और कहती है “‘ठाकुर हूं मैं…’ ऐसी की तैसी कर दूंगी…’ इसके बाद मामला और गर्म हो जाता है और महिला कर्मचारी ग्राहक को अपशब्द कहती है. इस तरह खाताधारक के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल बैंक कर्मचारियों के व्यवहार और ग्राहक सेवा को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें – बीजेपी नेता के घर चोरी होने पर खुश हुए कांग्रेसी विधायक, चोर को इनाम देने की कही बात
यूजर्स कर रहे सख्त कार्रवाई की मांग
कानपुर के पनकी स्थिति एचडीएफसी बैंक की शाखा में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग बैंक प्रबंधन पर सवाल उठा रहे हैं. कई यूजर्स बैंक प्रबंधन को टैग कर इस महिला कर्मचारी आस्था सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. यूजर्स जाति-आधारित कमेंट और इस तरह के व्यवहार की खूब आलोचना कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
68 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
83 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
83 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
84 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
112 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
115 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
115 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
117 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
119 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
126 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines