सोशल मीडिया के अपने फायदे हैं तो नुकसान भी हैं। इसका सबसे बड़ा नुकसान है कि फर्जी खबरें बहुत तेजी से फैलती हैं। फेक न्यूज के इस जमाने में भरोसा कर पाना कठिन है कि कौन सी खबर सही है तो कौन सी गलत। एक बार खबर चल जाने पर लोग उसे इतनी तेजी से शेयर करते हैं जिसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कई बार सरकारी योजनाओं को लेकर भी ऐसी ही फर्जी खबरें चलाई जाती हैं। इसमें खासकर ऐसी खबरें होती हैं कि मुफ्त में क्या-क्या मिलने वाला है, क्योंकि मुफ्त की चीजों को पाने में लोग ज्यादा उत्सुक रहते हैं।
कई बार तो सरकार को इसे फर्जी बताने के लिए आगे आना पड़ता है। अब चूंकि पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है और आम चुनाव होने में भी 6 महीने ही बचे हैं। ऐसे में कई तरह की फर्जी खबरें भी चलाई जा रही हैं। इनसे आम जनता पर बहुत असर पड़ता है, क्योंकि वह इनपर विश्वास कर लेती है।
ये भी पढ़ें-विजयदशमी पर कनाडा में खालिस्तानियों के खतरनाक मंसूबे, त्योहार में बाधा डालने की फिराक में
ऐसी ही एक फर्जी खबर बीजेपी और पीएम मोदी को लेकर फैलाई जा रही थी। इसको फ्री रिचार्ज योजना के दावे से वायरल किया जा रहा था, लेकिन अब पता चला है कि यह मैसेज फर्जी था। इसमें कहा गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोट लेने के लिए 3 महीने का मुफ्त मोबाइल रिचार्ज करा रहे हैं। व्हाट्सएप, ट्विटर और फेसबुक पर एक वेबसाइट लिंक के साथ खबर फैलाई जा रही थी कि पीएम मोदी और बीजेपी मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों को तीन महीने का मुफ्त रिचार्ज दे रहे हैं। यह सोशल मीडिया पर तेजी से चलाया जा रहा था।
हालांकि ऐसा कुछ नहीं है। जब इसकी जांच की गई तो पाया गया कि यह बिल्कुल गलत है। यह पाया गया कि बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल या उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर तीन महीने तक मुफ्त मोबाइल रिचार्ज कराने जैसा कोई संदेश नहीं है। जांच में न तो बीजेपी की वेबसाइट और न ही उसके सोशल मीडिया हैंडल पर ऐसी कोई जानकारी मिली। वहीं साइबर विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग इस तरह की किसी भी फर्जी लिंक पर क्लिक न करें। इससे आपका डेटा हैक हो सकता है और नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ें-Watch Video: बिजली नहीं आई तो मगरमच्छ लेकर बिजलीघर पहुंच गए किसान, अधिकारियों की बंध गई घिग्घी
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
62 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
77 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
78 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
78 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
107 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
109 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
110 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
112 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
113 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
121 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines