जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल क्षेत्र स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल, कड़वाह में प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है. स्कूल में 15 दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों से ठीक पहले क्लास रूम में सातवीं का एक छात्र क्लास में ही सो गया, लेकिन स्कूल स्टाफ ने बिना जांच किए कमरे पर ताला लगा दिया और स्कूल बंद कर घर चला गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सरकारी स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई. सातवीं का छात्र कक्षा में सो गया और स्कूल बंद होने के बाद घंटों तक अंदर बंद रहा. राहगीर ने उसे बाहर निकाला. स्कूल स्टाफ को निलंबित कर जांच के आदेश दिए गए.
यह भी पढ़ें: Watch: शेरनी का खौफनाक हमला, 30 मिनट तक शख्स को दबोच कर रखा, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में एक बच्चे के स्कूल में ही रात आठ बजे तक बंद रहने का मामला तूल पकड़ गया है, जिसके बाद चीफ एजुकेशन ऑफिसर (CEO) रामबन ने स्कूल के पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है, अधिकारियों ने घटना की हाई-लेवल जांच के आदेश दिए हैं. यह घटना एक बड़ी मुसीबत बन सकती थी क्योंकि स्कूल 20 जुलाई को गर्मियों की छुट्टियों के बाद फिर से खुलने वाला था और 4 जुलाई से गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने से पहले आखिरी वर्किंग डे था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
मामला बनिहाल के क्रावाह गांव का है, जहां बच्चे के लापता होने की खबर ना ही उसके परिवार को थी और ना ही शिक्षकों को. मामला तब सामने आया जब स्कूल के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने स्कूल के अंदर से कुछ आवाज सुनी. पहले उसको भी डर लगा लेकिन बाद में हिम्मत करके वो जब स्कूल के पास पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गया. एक 7वीं क्लास का बच्चा स्कूल के अंदर था और बाहर से दरवाजे पर ताला लगा था. उस व्यक्ति ने पास के लोगों को बुलाया और स्कूल का ताला खोला और बच्चे को उसके घर पहुंचाया.
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
58 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
73 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
74 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
74 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
103 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
105 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
106 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
109 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
116 days agoनदी के ऊपर से गुजर रहा था ट्रक, अचानक ढह गया पुल; सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO
121 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines