हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

बेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! बीच सड़क पर बैठा रहा, वायरल वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान

बेंगलुरु की एक व्यस्त सड़क पर बीच रास्ते में फन फैलाकर बैठे कोबरा ने करीब 30 मिनट तक ट्रैफिक रोक दिया. पुलिस ने सुरक्षित तरीके से सांप को हटाया, जिसके बाद यातायात नॉर्मल हो सका. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सड़क पर अचानक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान-परेशान कर दिया. मंगलवार शाम को शहर की बिज़ी पैलेस रोड पर एक कोबरा अचानक सड़क के बीचों-बीच आकर बैठ गया. उसने फन फैलाकर काफी देर तक वहीं डेरा जमाए रखा, जिसकी वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. ये सिचुएशन करीब 30 मिनट तक बनी रही और लोगों को अपनी गाड़ियों में इंतजार करना पड़ा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Watch: शेरनी का खौफनाक हमला, 30 मिनट तक शख्स को दबोच कर रखा, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल

‘बेंगलुरु को मिला नया VIP’

इस पल को शेयर करते हुए एक यूज़र ने लिखा- “बेंगलुरु के ट्रैफ़िक को कल अपना नया VIP मिला. पैलेस रोड पर एक कोबरा.” इस दिलचस्प नज़ारे का ज़िक्र करते हुए कैप्शन में आगे कहा गया- “ऐसा लगता है कि सांप ने तय किया कि सड़क के बीचों-बीच की जगह 30 मिनट के शाम के मेडिटेशन सेशन के लिए एकदम सही है. उसने अपना फन पूरी तरह फैला रखा था और उसे ट्रैफ़िक नियमों की ज़रा भी परवाह नहीं थी.”

विज्ञापन

बन गया अनोखा मंजर

कोबरा के अचानक सामने आ जाने से घर लौटते समय की एक आम शाम वाइल्डलाइफ के साथ एक अनोखे अनुभव में बदल गई, जब वो सांप अपनी जगह पर डटा रहा, तो गाड़ियों की रफ़्तार धीमी करनी पड़ी. कई ऑनलाइन यूज़र्स ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि बेंगलुरु को एक ऐसा ट्रैफ़िक कंट्रोलर मिल गया है, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया. कैप्शन में आगे मज़ाक करते हुए लिखा गया- “आखिरकार पुलिस पहुंची और ट्रैफ़िक में रुकावट बने उस मेहमान को सुरक्षित जगह पहुंचाया. सिर्फ़ बेंगलुरु में ही ऐसा हो सकता है कि बिना BMW कार के भी कोई कोबरा ट्रैफ़िक जाम लगा दे.” आखिरकार पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सुरक्षित तरीके से सांप को वहां से हटाया, ताकि आने-जाने वाले लोगों और सांप, दोनों को कोई नुकसान न हो. सड़क से कोबरा को हटाते ही ट्रैफ़िक फिर से शुरू हो गया. बेंगलुरु में आने-जाने वालों के लिए यह एक ऐसा ट्रैफ़िक जाम था जिसमें न तो हॉर्न की आवाज़ थी, न ही सड़क पर होने वाली लड़ाई-झगड़े या गाड़ियों की भीड़, बस पैलेस रोड पर शांति से अपनी जगह बनाए बैठा एक कोबरा था.

ये भी पढ़ें: महिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी…; टीटीई के सामने बदले सुर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola