Viral Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिनको देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि कोई ऐसा भी कर सकता है। आप सोचिए कि अगर आपकी फ्लाइट छूट जाती है तो आप क्या करेंगे? देर से पहुंचने के लिए खुद को कोसेंगे कि काश जल्दी पहुंच जाते तो ऐसा नहीं होता, या फिर ट्रैफिक को लेकर गुस्सा करते। लेकिन एक महिला की फ्लाइट मिस क्या हुई उसने एयरपोर्ट का सामान इधर उधर फेंकना शुरू कर दिया। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर देखा जा सकता है।
क्या है वायरल वीडियो
इंसान गुस्से में इतना पागल हो जाता है कि उसको समझ नहीं आता कि वो क्या कर रहा है। ऐसे ही गुस्से में बौखलाई एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एयरपोर्ट पर सामान उठाकर फेंकती हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो शिकागो का बताया जा रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक महिला को कहीं जाना था जिसके लिए वो एयरपोर्ट पर पहुंची। लेकिन वहां जाकर उसको पता चलता है कि उसकी फ्लाइट मिस हो चुकी है। फिर क्या था इतने सुनते ही वो आग बबूला हो गई।
चेक-इन काउंटर पर लगाई छलांग
वायरल वीडियो सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया ”ओ’हारे में गुस्साए यात्री ने एयरलाइन स्टाफ पर कंप्यूटर मॉनिटर फेंक दिया। इलिनोइस के शिकागो ओ’हारे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला ने चेक-इन काउंटर पर छलांग लगाकर फ्रंटियर एयरलाइंस के कर्मचारियों पर एक कंप्यूटर मॉनिटर फेंक दिया।” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला को वहां पर मौजूद कर्मचारी रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो तोड़फोड़ जारी रखती है।
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
71 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
86 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
86 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
87 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
115 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
118 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
118 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
120 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
122 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
129 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines