हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह एक शख्स को मनोरंजन भारी पड़ गया। असल में परमात्मा ने दुनिया में हर जीव काे बराबर का अधिकार दिया है, लेकिन बावजूद इसके आदमी अपने आप को डेढ़ सयाना समझने की भूल करने से बाज नहीं आता। इसी के चलते कई अटपटी तरह के मनोरंजन के तरीके मनुष्य ने ढूंढ रखे हैं। बहुत सी जगह तो जानवरों को सताने काे एक बहुत बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस मनोरंजन की कीमत भी चुकानी पड़ती है। कुछ इसी तरह का यह वीडियो भी है।
बता दें कि 6 दिसंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर @crazyclipsonly नाम के अकाउंट से एक शेयर किया गया है। इस वायरल वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि कोई खेल चल रहा है, जिसमें एक गुस्सैल सांड के सींगों पर आग लगी हुई है और वह बावजूद इसके खड़ा है। उसके सामने खड़ा शख्स उस पर करतब दिखाने की कोशिश में उसे चिढ़ाता है। अब जैसा कि हम सब जानते हैं कि सांड एक खतरनाक जानवर है, उसका असर भी देखने को मिल ही गया। गुस्साया सांड सामने खड़े शख्स की तरफ दौड़ पड़ता है।
एक ही झटके में उठाकर पटका सांड ने, फिर…
हालांकि वीडियो में जान बचाने के लिए युवक को भागकर सीढ़ियों पर चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन देखते ही देखते सांड उसे उठाकर जमीन पर पटक देता और आगे बढ़ जाता है। सांड ने ड्रामेबाज को इतनी बुरी तरह से पटका कि उसकी हड्डियों में दोबारा खड़ा हो पाने की हिम्मत नही बचती। इसके बाद तुरंत कुछ लोग दौड़कर आते हैं और उसे घसीटते हुए अपने साथ ले जाते हैं।
यह भी पढ़ें : कौन हैं रोज हैनबरी, जिनके साथ बेवफाई को लेकर बवाल में फंसे ब्रिटिश प्रिंस विलियम; क्या है रॉयल स्कैंडल?
स्पेन का लग रहा है वायरल वीडियाे
उधर, यह अलग बात है कि वायरल वीडियो कहां का है। इसी के साथ यह बात भी उल्लेखनीय है कि स्पेन में ऐसा एक त्यौहार है, जिसे दुनिया आग का बैल कहती है। यह वीडियो देखने में वहीं का लग रहा है। कुछ इसी तरह भारत के भी विभिन्न हिस्सों में जानवरों को सताने के मनोरंजक घटनाक्रम मेलों में घटते हैं। दक्षिण भारत का जलीकट्टू और पंजाब के जरखड़ में बैलों की दौड़ इसके खास उदाहरण हैं। इन मेलों में बीते बरसों में कई लोगों की तो पशुओं की भी जान जा चुकी है। मामले कोर्ट की दहलीज पर पहुंचे। यह वीडियो भी आदमी को पशु क्रूरता से किनारा करने का संदेश देता नजर आ रहा है कि अगर आप जानवरों के साथ खिलवाड़ करेंगे तो वो भी आपको बख्शने वाले नहीं हैं।
यह भी जानें: एक ऐसा कब्रिस्तान, जहां इंसान नहीं-मशीनें की जाती हैं दफन, जिंदा में सिर्फ पंछी ही आते हैं नजर
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
66 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
81 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
82 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
82 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
111 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
114 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
114 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
116 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
117 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
125 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines