Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग अक्सर अलग-अलग तरीके से वीडियो बनाते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर ऐसे ही दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। यह दोनों वीडियो बिहार के अररिया के हैं। एक वीडियो में तो एक बाइक सवार युवक हाथ में तमंचा लहराता दिखाई पड़ रहा है। वहीं, दूसरे में एक युवक पुलिस जिप्सी में ड्राइवर सीट से उतरता दिख रहा है, वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना चल रहा है।
जांच में साइबर एक्सपर्ट की ली गई मदद
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हुआ। खुलेआम तमंचा लहराने के वीडियो से पुलिस हकरत में आई और जिस आईपी एड्रेस से वीडियो अपलोड किया गया था उससे युवक तक पहुंची। इसी तरह पुलिस जिप्सी के नंबर से पुलिस दूसरी आरोपी के पास पहुंची। दोनों वीडियो में प्रशासन और पुलिस के बारे में टिप्पणियां की गई थीं। पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई थी।
युवकों से पूछताछ की जा रही
पुलिस के अनुसार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान अमर राजपूत और रवि कुमार सिंह के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनकी मंशा पुलिस या किसी अन्य व्यक्ति की मानहानि नहीं थी। वह केवल सोशल मीडिया पर फेमस होने के चलते वीडियो बनाते हैं। पुलिस अब पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि युवक तमंचा कहां से लाया। वहीं, पुलिस जिप्सी को उसने अपनी वीडियो में किसकी मदद से इस्तेमाल किया।
पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही
छानबीन में युवकों के पास से वीडियो बनाने में यूज किया गया मोबाइल बरामद हुआ है। दोनों युवकों ने अपना गुनाह कबूल किया है। पुलिस के अनुसार यंगस्टर्स को सलाह है कि वह सोशल मीडिया पर ऐसा कोई कंटेंट न डालें जो स्थानीय पुलिस, प्रशासन या देश की छवि को धूमिल करने वाला हो। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों के परिजनों से भी पूछताछ की गई है। उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
50 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
66 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
66 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
66 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
95 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
98 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
98 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
100 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
102 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
109 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines