Baraat on Yulu Bike Viral Video: अपनी शादी को लेकर हर कोई उत्साहित होता है। कुछ अलग करने के लिए लोग काफी पहले से प्लानिंग कर लेते हैं। शादी को यादगार बनाने के लिए लोग लाखों रुपये खर्च करते हैं। लोग शादी के फंक्शन को यादगार बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। ऐसे में एक बरात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां लोग महंगी कारें और घोड़ा- गाड़ी से बरात लेकर जाते हैं। वहीं यह शख्स यूलू बाइक से अपनी दुल्हन को लेकर पहुंच गया। इस वीडियो को traaexploreweddings आईडी से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है।
यूलू बाइक से बरात लेकर पहुंचा
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ढोल- नगाड़ों के साथ दूल्हा यूलू बाइक से बरात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच जाता है। केवल दूल्हा ही नहीं उसके दोस्त और रिश्तेदार भी यूलू बाइक सवार हैं। इस वीडियो के देखने के बाद लोग तरह- तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने इस शादी को इको- फ्रैंडली शादी बता रहे हैं। एक अन्य यूजर ने कहा कि यह वायरल होने का अच्छा तरीका है। लोग वायरल होने के लिए कुछ भी कर देते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि सोचो अगर इनकी बैटरी खत्म हो जाए तो यह मंडप पर मुहूर्त तक पहुंच ही नहीं पाएगा।
1.2 मिलियन मिले व्यूज
वायरल वीडियो को अब तक 1.2 मिलियन व्यूज मिले हैं। वहीं इस वीडियो 53 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। लोग इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
71 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
86 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
86 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
87 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
115 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
118 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
118 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
120 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
122 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
129 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines