Strange Acts Viral Video, Shopping With Horse: शॉपिंग करना एक सामान्य बात है, सभी करते हैं। कुछ लोग सामान्य दुकानों में जाकर खरीदारी करते हैं तो कुछ लोग मॉल में जाकर। लोगों की सुविधा के लिए आमतौर पर मॉल में गाड़ियों की पार्किंग के लिए एक खास जगह होती है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर शॉपिंग से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।
दरअसल, इस वायरल वीडियो में एक शख्स मॉल में शॉपिंग करने के इरादे से आया था, लेकिन हैरान करने वाली बात ये थी कि वो घोड़े पर सवार होकर आया था। वह घोड़े पर बैठकर मॉल के अंदर घूमते नजर आए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स सफेद घोड़े पर सवार होकर शॉपिंग मॉल के अंदर जा रहा है।
इसी बीच उनके हाथ में बाल्टी जैसी कोई चीज नजर आती है। हो सकता है कि उसने वह बाल्टी मॉल से खरीदी हो लेकिन उसके अलावा वह कुछ और नहीं खरीद रहा हो। इस मजेदार सीन को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं। जब वह मॉल से बाहर निकलने लगे तो वहां मौजूद लोगों ने भी उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
<
>
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @MadVidss नाम की आईडी से शेयर यह मजेदार वीडियो टेक्सास का बताया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि यह शख्स यहां वॉल-मार्ट के शोरूम में आया था। महज 21 सेकंड के इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कोई कह रहा है कि टेक्सास में यह आम बात है, तो कोई मजाक कर रहा है कि वह भाग्यशाली है कि उसके घोड़े ने वहां गंदगी नहीं फैलाई।
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
50 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
65 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
66 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
66 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
95 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
97 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
98 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
100 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
101 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
109 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines