Yashasvi Jaiswal Vaibhav Sooryavanshi

क्या वैभव सूर्यवंशी के कारण RR छोड़ रहे हैं यशस्वी जायसवाल? IPL ट्रेड की अफवाहों ने खड़े किए सवाल!

Yashasvi Jaiswal: IPL 2027 के आयोजन में करीब 9 महीने बचे हैं और अभी से ही ट्रेड की खबरें सामने आ रही हैं. बताया जा रहा है कि यशस्वी जायसवाल मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकते हैं. सभी के मन में सवाल है कि क्या वैभव सूर्यवंशी के कारण वो ऐसा कर रहे हैं.

Yashasvi Jaiswal: IPL 2027 के लिए टीमों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. ट्रेड को लेकर अटकलें तेज होती जा रही हैं और कई बड़े खिलाड़ी अगले सीजन से पहले टीम बदलते हुए नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में वापसी करेंगे, वहीं कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होंगे. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल के RR छोड़ने और MI में ट्रेड होने की खबर सामने आई है. कई लोगों का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी की चमक के आगे यशस्वी जायसवाल फीके पड़ रहे हैं. इसी वजह से शायद उन्होंने भी टीम बदलने का मन बना लिया है. हालांकि, कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

क्या वैभव के कारण RR छोड़ सकते हैं यशस्वी?

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में रनों की बारिश की और ऑरेंज कैप जीती. यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन भी अच्छा रहा लेकिन वैभव की तूफानी बल्लेबाजी के आगे वो इग्नोर होने लगे हैं. अब जायसवाल के MI में ट्रेड होने की रिपोर्ट्स के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि यशस्वी, वैभव की लाइमलाइट से बाहर निकलना चाहते हैं. वैभव के साथ खेलने पर जायसवाल के ऊपर अमूमन फैंस का ध्यान नहीं जाता है. अगर जायसवाल MI में आ गए, तो चीजें बदल सकती हैं. बता दें कि हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल से जुड़े संभावित ट्रेड की चर्चाएं चल रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ