ishan kishan
विज्ञापन

VIDEO: क्या ईशान किशन ने सिलेक्टर्स को दिया जवाब? वायरल हो रही दो शब्द की पोस्ट

Ishan Kishan: विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी में शतक जड़कर भारतीय टीम में वापसी की उम्मीदें जगा दी है। उनकी अब एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसे फैंस सिलेक्टर्स से जोड़ रहे हैं।

Ishan Kishan: लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चले ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी में शतक जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया है। किशन ने यहां इंडिया सी के लिए खेलते हुए 126 गेंदों पर 111 रनों की जोरदार पारी खेली। इस शतक के बाद उनकी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है, जहां उन्होंने इंस्टाग्राम पर दलीप ट्रॉफी मैच में इंडिया सी के लिए खेलते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अधूरा काम।’ सोशल मीडिया पर किशन का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जहां लोग इसे सिलेक्टर्स से जोड़ रहे हैं।

बता दें कि किशन के सेंचुरी जड़ने के बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद की जा रही है। भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। उम्मीद है कि किशन को इस सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह पर मौका मिल सकता है। वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

Advertisment

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ