Team India (89)
विज्ञापन

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया ने ली छुट्टी, रोहित शर्मा ने क्यों लिया चौंकाने वाला फैसला?

India vs Bangladesh: भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को मैच खेलेगी। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया ने 18 फरवरी को आराम लिया।

Team India: भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई पहुंच गई है। टीम में कई स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है, जबकि कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेंगे। भारतीय टीम दुबई पहुंचकर प्रैक्टिस भी शुरू कर चुकी है। टीम ने लगातार 2 दिन अभ्यास किया। इसके बाद मैनेजमेंट ने 18 फरवरी को सभी खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया।

बता दें कि भारतीय टीम 15 फरवरी को ही दुबई पहुंच गई थी। टीम ने 16 और 17 फरवरी को जमकर पसीना बहाया था। चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत टीम इंडिया 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करने वाली है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ