हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ईशान किशन बाहर, T20 वर्ल्ड कप खेलने के बाद भी क्यों कटा पत्ता? ये है असली वजह

Ishan Kishan: बीसीसीआई ने सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है. लिस्ट में ईशान किशन का नाम नहीं है. वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेल रहे हैं. इसके बावजूद किशन को BCCI ने जगह नहीं दी है, जो हैरानी वाली बात है. फैंस भी किशन को शामिल नहीं किए जाने से नाराज हैं. उन्हें जगह मिलने का एक कारण है.

विज्ञापन
ईशान किशन को नहीं मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

Ishan Kishan: BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 का ऐलान हो गया है. पिछले साल 34 प्लेयर्स को मौका मिला था, वहीं इस बार 30 खिलाड़ियों की जगह मिली है. बीसीसीआई ने अपनी A+ ग्रेड को हटा दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 चल रहा है और ईशान किशन यहां खेलते हुए नजर आ रहे हैं. USA के खिलाफ आखिरी मैच में ईशान किशन ने आक्रमक बल्लेबाजी की थी लेकिन अच्छी शुरुआत के बावजूद वो सिर्फ 20 रन बना पाए. बड़ी बात ये है कि ईशान को वर्ल्ड कप खेलने के बावजूद सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है.

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ईशान किशन को क्यों नहीं मिली जगह?

BCCI के पिछले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ईशान किशन मौजूद थे और लग रहा था कि इस बार भी उन्हें चांस मिलेगा. हालांकि, BCCI ने उन्हें जगह नहीं दी है और फैंस इसी वजह से सवाल खड़े कर रहे हैं. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को मैच खेलना होता है और 2025 में किशन ने एक भी मैच नहीं खेला. उनकी टीम इंडिया में 2026 की शुरुआत में वापसी हुई है. इसी कारण किशन को कॉन्ट्रैक्ट ऑफर नहीं किया गया. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- ‘14 साल में ये हाल है…’, वैभव सूर्यवंशी का दीवाना हुआ पूर्व इंग्लिश कप्तान, कर डाली बड़ी भविष्यवाणी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola