3 BJP MPs Fighting in Parliament
विज्ञापन

फ्रेम में आने की जद्दोजहद! BJP के 3 सांसदों के बीच ये क्या हुआ? देखें वीडियो

3 BJP MPs Fighting in Parliament: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा के 3 सांसद आपस में लड़ते दिखाई दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए News24 का ये वीडियो देखें…

BJP MPs in Parliament: लोकसभा में पिछले दो दिनों से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की जा रही हैं। सरकार और विपक्ष के बीच संसद में सवाल-जवाब का सिलसिला जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर संसद का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करते दिख रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो का फोकस तेजस्वी सूर्या पर नहीं बल्कि उसके पीछे चल रहे अनोखे सीन पर था। जहां भारतीय जनता पार्टी के 3 सांसद कैमरे के फ्रेम में आने के लिए आपस में जगह बदलते हुए एक-दूसरे को पीछे धकेलते हुए नजर आए।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि धनबाद से सांसद दुलू महतो, शाहजहांपुर से सांसद अरुण कुमार सागर और मालदा उत्तर से सांसद खगेन मुर्मू एक ही फ्रेम में आने के लिए आपस में ही लड़ रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए News24 का ये वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ