IPL 2025 - 2025-05-16T190711.563
विज्ञापन

कौन होगा टीम इंडिया का नया टेस्ट कप्तान? सामने आए 3 बड़े नाम

Team India: टीम इंडिया को नया टेस्ट कप्तान मिलने जा रहा है। भारतीय टेस्ट कप्तानी के लिए सबसे बड़ा दावेदार इन 3 खिलाड़ियों को माना जा रहा है।

Team India: रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया। ऐसे में अब भारतीय टीम को नए टेस्ट कप्तान की तलाश जारी है। आईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए रवाना होना है। इस सीरीज में ही भारत को नया टेस्ट कप्तान मिल जाएगा। नए कप्तान बनने की रेस में 3 बड़े नाम सामने आए हैं। कप्तानी की रेस में केएल राहुल, ऋषभ पंत और शुभमन गिल का नाम है। तीनों ही खिलाड़ी लगातार भारत के लिए टेस्ट खेल रहे हैं।

ऐसे में इन 3 खिलाड़ियों को ही सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। पंत की बात करें तो उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टेस्ट में भारत के लिए शानदार खेल दिखाया है, जबकि केएल राहुल इंग्लैंड के अलावा दुनिया भर के मैदानों पर रन बनाने में माहिर हैं। वहीं गिल को युवा चेहरे के तौर देखा जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ