
Jubilee Hills By Poll: कौन हैं हैदराबाद के नवीन यादव जिन्हें कांग्रेस ने बनाया उपचुनाव में उम्मीदवार? औवेसी भी हुए फैन
तेलंगाना के जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव इस वक्त राज्य की राजनीति का सबसे चर्चित मुद्दा बन गया है. इस सीट पर दिग्गजों को छोड़ कांग्रेस ने वी नवीन यादव को उम्मीदवार बनाया है. जिसके समर्थन में अब एआईएमआईएम भी खुलकर मैदान में आ चुकी है. पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ना सिर्फ कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया बल्कि जनता से भी अपील की कि नवीन यादव के पक्ष में वोट डाले जाए. ओवैसी ने जुबली हिल्स की जनता से अपील की कि वह कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव को वोट दें.
Written By News24 हिंदी